vivo NEXT 2026 इंडिया में 6 अक्टूबर को! vivo V80, S2 FE और X fold 6 स्मार्टफोन सहित vivo Vision होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/vivo-NEXT-2026.jpg

वीवो फैंस के लिए बड़ा दिन आ रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है कि वह इंडिया में अपने वाली 6 अक्टूबर को vivo NEXT 2026 का आयोजन करने जा रही है। यह वीवो का बड़ा लॉन्च ईवेंट है जिसके मंच से 3 स्मार्टफोन और 1 VR हेडसेट डिवाइस इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। वीवो नेक्स्ट 2026 ईवेंट में क्या क्या होने वाला है जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo NEXT 2026

वीवो नेक्स्ट 2026 ईवेंट 6 अक्टूबर को इंडिया में आयोजित होगा। इस ईवेंट को कंपनी देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित कर रही है जिसके मंच से vivo V80, vivo S2 FE और vivo X fold 6 स्मार्टफोन सहित vivo Vision VR हेडसेट भारतीय बाजार में अनाउंस किया जाएगा। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब वीवो कंपनी इंडिया में किसी एक ईवेंट के मंच से इतने सारे नए डिवाइसेज की अनांउसमेंट करेगी।

vivo NEXT 2026 6 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वीवो इंडिया यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस लॉन्च ईवेंट में वीवो ब्रांड एम्बेसडर और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे। उपर लगी यूट्यूब ​विंडो पर क्लिक करके आप यह वीवो ईवेंट अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं।

vivo V80

वीवो वी80 5जी फोन में 50MP Sony LYTIA 700V OIS सेंसर दिया गया है जो 3x Optical और 100x डिजिटल ज़ूम वाले 50MP Telephoto सेंसर और थर्ड Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फ्रंट पर 50MP सेल्फी कैमरा लगा है। इस फोन वीवो 5जी फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.58-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी गई है जो अंधेरे में 1nits तक की डीम ब्राइटनेस पर आ सकती है।

vivo V80 5G फोन में तगड़ी 7200mAh बैटरी लगाई गई है जो कंपनी के दावेनुसार सिंगल चार्ज में तकरीबन 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है इसमें 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है। वीवो वी80 5जी फोन इंडिया में OriginOS 7 पर लॉन्च होगा जो कई नए, एडवांस और अटेक्टिव फीचर्स प्रदान करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है।

vivo X Fold 6

वीवो एक्स फोल्ड 6 स्मार्टफोन में 8.02-इंच की 2K+ स्क्रीन लगाई है जो फोन अनफोल्ड करने के बाद सामने आती है। यह AMOLED LTPO पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसके लिए Samsung M14 luminescent मटेरियल का इस्तेमाल किया है। वहीं फोन को फोल्ड करने के ​बाद 2528 × 1120 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.51-इंच की FHD+ स्क्रीन सामने आती है। इस सेकेंडरी डिस्प्ले को BOE Q11 luminescent मटेरियल के साथ AMOLED LTPO पैनल पर बनाया गया है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

vivo X Fold 6 फोन ग्लोबल मार्केट में एंड्रॉयड 17 आधारित OriginOS 7 पर काम करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट लगाया गया है जिसके साथ V3+ Imaging चिप भी मौजूद है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP का Samsung S5KHPB OIS कैमरा दिया गया है जो 50MP 3x periscope telephoto Sony LYT602 सेंसर और 50MP Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं दोनों डिस्प्ले पर 20MP फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस विवो फोल्डेबल फोन को 6900mAh बैटरी और 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

vivo S2 FE

वीवो एस2 एफई को कंपनी ने ‘vivo’s largest battery phone’ का टाइटल दिया है। इसे 10000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आ सकती है और कंपनी इस फोन में 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दे सकती है। यह वीवो 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसे 6GB RAM में बेचा जा सकता है।

vivo S2 FE 5G फोन को 6.84-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए इस फोन को IP69 रेटिंग से लैस किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इस vivo 5G फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।