4,500एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया Vivo S1 का ग्लोबल वेरिएंट, जानें कीमत

Join Us icon

Vivo S1 के इंडिया में लॉन्च होने की जानकारी 91मोबाइल्स ने कुछ दिन पहले ही दी थी। वहीं, भारत से पहले कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। चीनी मार्केट में लॉन्च करने के लगभग चार महीने बाद कंपनी ने वीवो एस1 को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है।

हालांकि, जैसा हमने आपको पहले बताया था वैसे ही वीवो एस1 के चीनी वेरिएंट और ग्लोबल वेरिएंट में कुछ अंतर हैं जैसे बैटरी, प्रोसेसर, डिस्प्ले साइज और डिजाइन। चीनी वेरिएंट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा था, जबकि ग्लोबल वेरिेएंट वाटरड्रॉप नॉच वाला है। ग्लोबल वेरिएंट को ही कंपनी जल्द भारत में लॉन्च करेगी। आइए उससे पहले इंडोनेशिया में आए इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ले लेते हैं।

screenshot-2019-07-17-at-9-21-09-am

इंडोनेशियाई मार्केट में वीवो एस1 को कंपनी ने लगभग 17,700 रुपए में लॉन्च किया है। फोन कॉस्मिक ग्रीन और स्काइलाइन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसी कीमत के आस-पास फोन को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस1 के ग्लोबल वेरिएंट में 6.38-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। इसके साथ ही फोन मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम से लैस है। वहीं, फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

screenshot-2019-07-17-at-9-21-00-am
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में तीन कैमरे हैं। बैक में एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस हैं। वहीं, पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी दी है। साथ ही यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here