
Vivo की पुरानी S-सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। टिप्स्टर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया साइट X पर दावा किया है कि कंपनी जल्द भारत में नई Vivo S2 सीरीज लॉन्च कर सकती है। हालांकि फिलहाल इन स्मार्टफोंस के प्रोसेसर या बाकी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मिड-प्राइस सेगमेंट में एंट्री कर सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक पोस्ट के अनुसार Vivo इस सीरीज के जरिए एक बार फिर भारतीय बाजार में S लाइनअप को लेकर आ सकता है। बता दें कि कंपनी ने भारत में आखिरी बार Vivo S1 को 2019 में लॉन्च किया था। वहीं, अब करीब 7 साल बाद ब्रांड इस सीरीज की वापसी कर सकता है।
EXCLUSIVE: Vivo S2 series smartphones are launching soon in India.
As of now, I don’t know which SoC they will use, but it seems they will be mid-price bracket smartphones. Let’s see what they turn out to be.
Vivo S1 was launched in India back in 2019, and now after 7 years,…
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) May 8, 2026
Vivo S1 उस समय अपने सेगमेंट में चर्चा में रहा था। फोन में MediaTek Helio P65 प्रोसेसर दिया गया था। इसके अलावा इसमें AMOLED नॉच डिस्प्ले दिया गया था। फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स मिलते थे। जो उस समय मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम माने जाते थे। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 17,990 रुपये रखी गई थी।
फिलहाल नई Vivo S2 सीरीज को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। हालांकि टिप्स्टर का कहना है कि यह सीरीज मिड-प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें स्टाइलिश डिजाइन, अच्छे कैमरा फीचर्स और परफॉरमेंस दे सकती है। Vivo की V-सीरीज पहले से ही भारत में लोकप्रिय है। उम्मीद है ब्रांड S-सीरीज लाकर नए ग्राहक जोड़ सकता है।
अगर Vivo सच में S-सीरीज को वापस लॉन्च करता है, तो इसका मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14 Series और Realme 15 जैसे स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से इस लाइनअप को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस के लिए आने वाले दिनों का इंतजार करना होगा।

आगामी Vivo S2 सीरीज उन यूजर्स को टारगेट कर सकती है जो कम दाम में स्टाइलिश डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले और बढ़िया कैमरा अनुभव वाला स्मार्टफोन पसंद करते हैं। यदि आप कुछ हफ्तों में नया फोन प्लान कर रहे हैं तो इस श्रृंखला के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।










