Vivo T4 Lite, Y29t 5G और Y19sGT 5G जल्द होंगे लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/vivo-t4-lite-y29t-y19sgt-google-play-supported-devices.jpg
Highlights

आने वाले दिनों में Vivo कई नए डिवाइस लॉन्च कर सकता है। क्योंकि Vivo के तीन नए स्मार्टफोंस Vivo T4 Lite, Vivo Y19sGT और Vivo Y29t 5G को Google Play Supported Devices लिस्टिंग में देखा गया है। गौरतलब है कि T4 Lite को हाल ही में Bluetooth SIG प्लेटफार्म पर भी स्पॉट किया गया था। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल्स बताते हैं।

नए वीवो फोन की गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज लिस्टिंग

इस समय Vivo Y29t और Vivo Y19sGT 5G के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि ये फोन Vivo Y29 और Vivo Y19 के वैरियंट हो सकते हैं। Vivo Y29 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था, जबकि Vivo Y19 की लॉन्चिंग इसी महीने की शुरुआत में हुई थी।

इस बीच, Vivo T4 Lite को Bluetooth SIG प्लेटफार्म पर उसी V2509 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन iQOO Z9 Lite का रीब्रांड हो सकता है, जिसे भारत में जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था। उस समय इसके बेस वैरियंट की कीमत ₹10,499 थी। बता दें कि Vivo T3 Lite की शुरुआती कीमत भी यही थी, यानी T4 Lite भी इसी प्राइस सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है।

यह फोन MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ आता है। इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। डिवाइस में 6.56-इंच का HD+ डिस्प्ले और 50MP Sony का मेन कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।