
वीवो ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन vivo T4 Lite लॉन्च किया था। यह मोबाइल 6000mAh Battery, 50MP Camera और 8GB RAM के साथ आया था। अब कंपनी इस मोबाइल का सक्सेसर vivo T5 Lite लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी स्मार्टफोन से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन 91मोबाइल्स को यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर दिखा गया है। इस लिस्टिंग में फोन के नाम और चार्जिंग क्षमता का खुलासा हो गया है।
वीवो टी5 लाइट 5जी फोन को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट कर दिया गया है। यह अपकमिंग वीवो फोन सर्टिफिकेशन साइट पर V2553 और V2557 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। इस लिस्टिंग में मोबाइल के मार्केटिंग नेम का खुलासा हुआ है जो vivo T5 Lite 44W 5G है। गूगल प्ले कंसोल पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि वीवो टी5 लाइट 5जी फोन 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मार्केट में लॉन्च होने वाला है।
vivo T5 Lite स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स
बीते दिनों सामने आए लीक्स के अनुसार वीवो टी5 लाइट 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 या फिर Dimensity 6400 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि पहले वाले वीवो टी4 लाइट को कंपनी मीडियाटेक के ही डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लेकर आई थी जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडियन मार्केट में vivo T5 Lite 6GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है।
vivo T5 Lite 5G फोन 44W फास्ट चार्जिंग के साथ लाया जाएगा, यह जानकारी तो लिस्टिंग में भी सामने आ गई है। वहीं बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह वीवो 5जी फोन 6500mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है इसी सीरीज में लाया गया vivo T5 Pro ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें 9020mAh battery लगी है। vivo T4 Lite की बात करें तो इसे 6000एमएएच बैटरी और 15W चार्जिंग पर लाया गया था।

वीवो ने नए फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ लाए जा रहे हैं। ऐसा ही हमें अपकमिंग वीवो टी5 लाइट में भी देखने को मिल सकता है। इस 5जी मोबाइल को SGS सर्टिफाइड ड्रॉप रेजिस्टेंस बॉडी पर पेश किया जा सकता है जो फोन जमीन पर गिरने पर भी इसे डैमेज से बचाएगी। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो वीवो टी5 लाइट इंडिया में Wave Blue और Twilight Shadow कलर में बिकेगा।
vivo T5 Lite प्राइस अनुमान
गौरतलब है कि वीवो टी5 सीरीज के तहत अभी तक सिर्फ दो स्मार्टफोन मॉडल vivo T5x 5G और vivo T5 Pro 5G ही लॉन्च हुए हैं। T5 Lite इस सीरीज का तीसरा मॉडल बनकर आएगा जो कीमत के मामले में इनसे सस्ता होगा। वीवो टी5 प्रो जहां 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था, वहीं वीवो टी5एक्स का स्टार्टिंग लॉन्च प्राइस 18,999 रुपये था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग वीवो मोबाइल टी5 लाइट 15000 से कम का 5जी फोन बनकर आ सकता है।










