
Vivo का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च से पहले Geekbench डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस और बेंचमार्क स्कोर सामने आया है। बता दें कि कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि Vivo T5x 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा और यह कंपनी की T-सीरीज लाइनअप में आएगा। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार Vivo T5x 5G डिवाइस का मॉडल नंबर V2545 है। फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1066 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2806 अंक स्कोर किए हैं। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 2.0GHz का एफिशिएंसी क्लस्टर और 2.6GHz का परफॉर्मेंस क्लस्टर शामिल है। इसके साथ Mali-G615 MC2 GPU का सपोर्ट मिलेगा। यह कॉन्फिगरेशन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट के साथ मेल खाता है, जिसे कंपनी पहले ही इस फोन के लिए कंफर्म कर चुकी है।
बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार फोन में 8GB RAM दी जा सकती है, जिसमें करीब 7.31GB यूजेबल मेमोरी दिखाई गई है। इसके अलावा यह डिवाइस Android 16 पर रन करेगा। जिससे लगता है कि लॉन्च के समय यह लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन के साथ आ सकता है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Vivo T5x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी है। जो टीजर में कंफर्म हुई है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी होगी। जो सामान्य उपयोग में दो दिन तक का बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। यही नहीं फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी दी जा सकती है। जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। यह पिछले मॉडल Vivo T4x की तुलना में बड़ा अपग्रेड हो सकता है, क्योंकि इसमें IP64 रेटिंग दी गई थी।
कलर्स की बात कर तो Vivo T5x 5G के Star Silver और Cyber Green जैसे दो रंगों में आने की पुष्टि हुई है। बेहतर ऑडियो के लिए ड्यूल स्टूडियो स्पीकर मिलने वाले हैं।
कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo T5x 5G की कीमत भारत में 23,000 रुपये से कम हो सकती है। हम आपको 17 मार्च को दोपहर 12 बजे इस स्मार्टफोन के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।












