
वीवो भारत में अपना पहला ‘वी’ शेप की नॉच वाला स्मार्टफोन लाने वाली है। कंपनी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है और आने वाली 6 सितंबर को देश में वीवो वी11 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया जाएगा। वीवो वी11 प्रो के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इस फोन की कीमत का इंतजार भी टेक लवर्स द्वारा किया जा रहा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर वी11 प्रो के लॉन्च से पहले ही फोन की सेल के जुड़ी अहम जानकारियां सामनें आ गई है। खबर मिली है कि वीवो वी11 प्रो 12 सितंबर से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
वीवो वी11 प्रो से जुड़ा एक लीक सामनें आया है जिसमें बताया गया है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार यह प्री-बुकिंग 11 सितंबर तक चलेगी और 12 सितंबर से वी11 प्रो अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वीवो वी11 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को तकरीबन 30,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च करेगी। इस फोन को ट्वाईलाइट ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
वीवो वी11 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामनें आए लीक्स के अनुसार वी11 प्रो स्मार्टफोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जिसमें 6.41-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी जाएगी। फोन की डिसप्ले सुपर एमोलेड होगी तथा वीवो नेक्स की तरह यह स्मार्टफोन भी अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। इस फोन में छोटी सी ‘V’ आकार की नॉच दी जाएगी जिसे कपंनी ‘हॉलो’ डिसप्ले का नाम दे सकती है।
शाओमी का तोहफा : आॅफलाईन स्टोर्स पर भी मिलेगा मी ए2, नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतजार
लीक के मुताबिक वीवो वी11 प्रो को फनटच ओएस के साथ एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जाएगा तथा इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं साथ ही यह फोन डुअल सिम और 4जी एलटीई भी सपोर्ट करेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की कीमत में हुई 12,000 रुपये की भारी कटौती
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तों वीवो वी11 प्रो के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर 25-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,400एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत तथा इसकी सेल से जुड़ी पुख्ता जानकारी के लिए 6 सितंबर का इंतजार किया जा रहा है।






















