Vivo V40 vs OPPO Reno 12 परफॉर्मेंस कंपैरिजन: जानें किसकी प्रोसेसिंग पावर में है दम

Join Us icon

Vivo V40 5G इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ आया है जिसे इस सेग्मेंट में मौजूद MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट से लैस OPPO Reno 12 से टक्कर मिलेगी। ये दोनों ही मोबाइल अपने कैमरा से लिए प्रसिद्ध हो रहे हैं तथा हमने इनकी परफॉर्मेंस को भी परखने की कोशिश की है। वीवो वी40 और ओपो रेनो 12 में कौन सा फोन प्रोसेसिंग के मामले में आगे निकलता है इसका कंपैरिजन आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V40 vs OPPO Reno 12 परफॉर्मेंस कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावरVivo V40OPPO Reno 12
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-एनर्जी
क्लॉक स्पीड1 x 2.63GHz Kryo Prime Cortex-A715
3 x 2.4GHz Kryo Gold Cortex-A715
4 x 1.8GHz Cortex-A510
4 x 2.5GHz ARM Cortex-A78
4 x 2.0GHz ARM Cortex-A55
जीपीयूएड्रेनो 720 जीपीयूमाली-जी615 जीपीयू
मेमोरी8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

किसी भी मोबाइल फोन की CPU परफॉर्मेंस को जॉंचने के लिए उनमें गीकबेंच बेंचमार्क रन किया जाता है। जिसका जितना ज्यादा स्कोर, मतलब वह उतना ही ज्यादा पावरफुल। वीवो वी40 और ओपो रेनो 11 के गीकबेंच स्कोर में बहुत ज्यादा अंतर तो नहीं देखने का मिला है लेकिन कुछ प्वाइंट्स से ही सही वीवो स्मार्टफोन आगे निकलता है।

Vivo V40 ने गीकबेंच सिंगल-कोर टेस्ट में 1164 स्कोर हासिल किया है। वहीं ओपो रेनो 12 का यह सिंगल-कोर बेंचमार्क स्कोर 1051 रहा। इसी तरह वीवो वी40 का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 3216 आया है जबकि OPPO Reno 12 ने मल्टी-कोर गीकबेंच टेस्ट में 3006 स्कोर पाया था।

गौरतलब है कि ओपो रेनो 12 में मौजूद मीडियाटेक प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है वहीं वीवो वी40 में दिया गया क्वालकॉम प्रोसेसर 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम की क्षमता रखता है।

विजेता : Vivo V40

AnTuTu परफॉर्मेंस

एनटूटू बेंचमार्क भी मोबाइल फोन की परफॉर्मेंस परखता है। इसमें सीपीयू के साथ ही मेमोरी, जीपीयू और यूएक्स भी शामिल रहते हैं। Vivo V40 और OPPO Reno 12 में यह बेंचमार्क रन किया गया तो यहां भी वीवो स्मार्टफोन ने ओपो मोबाइल को पीछे छोड़ दिया।

AnTuTu ScoreVivo V40OPPO Reno 12
सीपीयू स्कोर264927156132
जीपीयू स्कोर258921148869
मेमोरी स्कोर124900171984
यूएक्स स्कोर161905135200
ओवरॉल एनटूटू स्कोर810653612185

एनटूटू बेंचमार्क रिजल्ट की बात करें तो वीवो वी40 5जी फोन ने यहां 8,10,653 स्कोर हासिल किया है। वहीं ओपो रेनो 12 ने 6,12,185 एनटूटू स्कोर पाया है। उपर लगी टेबल में आप देख सकते हैं कि CPU, GPU और UX में जहां वीवो वी40 आगे है वहीं Memory में ओपो रेनो 12 ने आश्चर्यजनक बढ़त बनाई है।

बता दें कि एनटूटू मेमोरी स्कोर दर्शाता है कि कोई फोन कितनी तेजी से और कितनी ज्यादा मेमोरी प्रोसेसर कर सकता है। Vivo V40 और OPPO Reno 12 दोनों ही स्मार्टफोन LPDDR4X RAM सपोर्ट करते हैं तथा वीवो वी40 में जहां UFS2.2 ROM मिलती है वहीं ओपो रेनो 12 UFS3.1 ROM सपोर्ट करता है।

विजेता : Vivo V40

Throttling टेस्ट

हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन सीपीयू बेहद तेजी से काम करता है। आम बोलचाल की भाषा में कहें तो जब फोन प्रोसेसर पर काम का बोझ बेहद ज्यादा पड़ रहा हो तो उस स्थिति में वह अपनी कितनी क्षमता से काम करता है, इसे ही थ्रॉटलिंग टेस्ट करते हैं। 91मोबाइल्स इस परफॉर्मेंस को चेक करने के लिए Burnout benchmark app का इस्तेमाल करती है।

बर्नआउट बेंचमार्क करने पर Vivo V40 5G फोन का परफॉर्मेंस आउटपुट 68.8% रहा। वहीं OPPO Reno 12 ने 62.7% सीपीयू क्षमता के साथ काम किया। यानी वीवो वी40 के प्रोसेसर ने बेहतर सतुंलन दिखाते हुए दबाव की स्थिति में भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है।

विजेता: Vivo V40

Gaming टेस्ट

मोबाइल गेमिंग में वीवो वी40 और ओपो रेनो 12 कैसा परफॉर्म कर सकते हैं? यह जानने के लिए हमने इन दोनों स्मार्टफोंस में BGMI और COD (Call of Duty:Mobile) को रन किया। ये दोनों गेम आधा घंटा यानी 30-30 मिनट तक खेले गए जिसके बाद हमने फोन हीट तथा बैटरी ड्रॉप को चेक किया।

Vivo V40 में सीओडी गेम खेलने के दौरान औसत फ्रेम रेट 49.6FPS रही। इस दौरान फोन का तापमान सिर्फ 2.9 डिग्री बढ़ा तथा बैटरी में 5% की गिरावट दर्ज हुई है। OPPO Reno 12 में जब यह गेम खेला गया था तब फोन का औसत फ्रेट रेट 41FPS था। इसका टेंपरेचर 12.3 डिग्री बढ़ा तथा बैटरी 6 प्रतिशत घटी।

बीजीएमआई गेम को आधा घंटा खेलने के बाद वीवो वी40 5.3 डिग्री हीट हुआ तथा ओपो रेनो 12 का तापमान 6.4 डिग्री बढ़ा। वहीं इस दौरान वीवो स्मार्टफोन की बैटरी 6 प्रतिशत घटी तथा ओपो मोबाइल की बैटरी में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। BGMI में इन दोनों फोंस का औसत फ्रेम रेट क्रमश: 38.58FPS और 38FPS रहा।

विजेता: Vivo V40

किसकी परफॉर्मेंस दमदार?

Vivo V40 और OPPO Reno 12 पर किए गए सभी बेंचमार्क व परफॉर्मेंस टेस्ट ने एक तरफ़ा परिणाम दिया है। सभी टेस्ट में ओपो रेनो 12 को पछाड़ते हुए वीवो वी40 5जी फोन आगे निकला है। ओपो रेनो 12 32,999 रुपये में बिक रहा है तथा वीवो वी40 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। दोनों स्मार्टफोन की कीमत में 7 हजार रुपये का अंतर है। प्राइस डिफरेंस बड़ा है, ऐसे में परफॉर्मेंस का अंतर भी उचित ठहराया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here