
Vivo अपनी अगली V70 सीरीज पर तेजी से काम कर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से इससे जुड़े कई अहम अपडेट सामने आए हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया साइट पर टिपस्टर ने नए लीक में 2026 में लॉन्च होने वाले V70 सीरीज के पूरे लाइनअप के बारे में जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले साल इस सीरीज के तहत चार नए स्मार्टफोंस पेश कर सकती है। खास बात यह है कि इंडिया में प्रो मॉडल्स नहीं आने का संकेत मिला है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
यह जानकारी सोशल मेंडिस साइट एक्स पर टिपस्टर पारस गुगलानी ने शेयर की है। बताया गया है कि 2026 में Vivo V70 Lite 5G, Vivo V70 5G, Vivo V70 Elite 5G और Vivo V70 FE 5G मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं।
2026 Linup for Vivo V70 Series!!
– Vivo V70 Lite 5G
– Vivo V70 5G
– Vivo V70 Elite 5G
– Vivo V70 FE 5GThere is no Pro or Pro plus for the global or Indian markets!
Standard Vivo V70 is scheduled for India!!
Lite and Elite is likely global and FE might enter India!!
— Paras Guglani (@passionategeekz) December 11, 2025
खास बात यह सामने आई है कि कि इस बार कंपनी Pro या Pro+ मॉडल को शामिल नहीं करेगी। यह निर्णय ग्लोबल व इंडियन दोनों मार्केट पर लागू हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Vivo V70 5G का भारत में लॉन्च शेड्यूल हो चुका है। जबकि V70 Lite 5G और V70 Elite 5G प्रमुख तौर पर ग्लोबल मार्केट के लिए हो सकते हैं। वहीं, Vivo V70 FE 5G भारतीय बाजार के लिए संभावित मॉडल माना जा सकता है। यह लाइनअप 2026 में आ सकता है।
अब तक आए अपडेट्स के अनुसार Vivo V70 5G को हाल ही में BIS, Geekbench और IMEI डेटाबेस पर देखा जा चुका है। इन लिस्टिंग्स से इसके प्रमुख फीचर्स सामने आए हैं। उम्मीद है यह मॉडल Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Adreno 722 GPU के साथ एंट्री ले सकता है। इसमें Android 16 आधारित OriginOS 6 मिल सकता है।
फोन में 8GB RAM लगाई जा सकती है। डिस्प्ले के मामले में फ्लैट 1.5K 120Hz OLED स्क्रीन दी जा सकती है। डिवाइस में 50MP का मेन कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
Vivo V70 5G के फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए 6500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन को IP69 रेटिंग मिलने की भी संभावना है। जिससे इसे पानी और धूल से सुरक्षा मिल सकेगी।
अभी केवल इसी मॉडल को लेकर जानकारी मिली है जबकि अन्य संभावित डिवाइस की जानकारी आना बाकि है। हालांकि शुरूआती लीक आने के बाद लगता है कि और डिटेल्स भी जल्द आ सकती हैं। हम आपको अपडेट मिलते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










