Vivo V70 Elite कितने का है, लॉन्च से पहले ही देखें लीक्ड प्राइस

Join Us icon

Vivo V70 series 19 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगी। इस बार कंपनी अपने फैंस के लिए कुछ खास करने जा रही है। पहली बार वीवो कोई ‘Elite’ मॉडल ला रही है जिसे वी70 सीरीज में शामिल किया गया है। इस बार इंडिया में Vivo V70 के साथ ही Vivo V70 Elite स्मार्टफोन भी लॉन्च होगा जो वी-सीरीज का सबसे पावरफुल और एडवांस मोबाइल बनकर आएगा। मार्केट में आने से पहले ही इस फोन की कीमत भी इंटरनेट पर लीक हो गई है जो इसे प्रीमियम फ्लैगशिप फोन बताती है।

Vivo V70 Elite प्राइस (लीक):

  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹51,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹56,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage – ₹61,999

वीवो वी70 एलिट इंडिया प्राइस टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर किया गया है। टिपस्टर की मानें तो यह 50 हजार से ज्यादा का फोन होगा जिसके कंपनी तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लेकर आएगी। फोन को 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें ग्राहकों को 256जीबी और 512जीबी मेमोरी मिलेगी। लीक के अनुसार 19 फरवरी को लॉन्च होने के बाद Vivo V70 Elite की सेल 25 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसे Passion Red, Sand Beige और Authentic Black कलर में खरीदा जा सकेगा।

जैसा कि हमने पहले ही बताया वीवो वी70 एलिट सीरीज का पावरफुल स्मार्टफोन बनकर आ रहा है। इसे क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 3.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वीवो का दावा है कि यह 18 लाख से अधिक का AnTuTu स्कोर अचीव करने की क्षमता रखता है।

इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन में कंपनी ने LPDDR5X RAM तकनीक इस्तेमाल किया है जो मल्टीटास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाए रखने में मदद करेगी। वहीं फास्ट मेमोरी एक्सेस के लिए इनमें UFS 4.1 Storage दी गई है। वीवो वी70 एलिट स्मार्टफोन में X-axis linear motor भी लगाई गई जो गेमिंग के दौरान 4D vibration देगी और मोबाइल यूजर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा।

Vivo V70 Elite में पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है। यह मोबाइल Bypass Charging तकनीक भी सपोर्ट करता है। इस फोन को 6.59-इंच की 1.5K flat AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होगी।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वी70 एलिट में Zeiss लेंस लगाए गए हैं। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और थर्ड अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

vivo-v70-v70-elite-india-launch-date-snapdragon-8s-gen-3-specs

लगे हाथ बताते चलें कि Vivo V70 5G फोन की कीमत भी इंटरनेट पर लीक हुई है। इस अपकमिंग मोबाइल फोन के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 45,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB Storage का रेट 49,999 रुपये बताया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करेगा। बहरहाल वीवो वी70 और वी70 एलिट प्राइस की ऑफिशियल जानकारी के लिए 19 फरवरी को होने वाले फोन लॉन्च का इं​तजार किया जा रहा है।

vivo V70 Elite Price
Rs. 45,999
Go To Store
Rs. 58,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here