
सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन्स के लिए पहचानी जाने वाली टेक कंपनी वीवो जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन वी9 अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश करने वाली है। कंपनी की ओर से हालांकि वी9 के लॉन्च को लेकर कोई मीडिया इन्वाईट या किसी ईवेंट की सूचना नहीं दी गई है लेकिन वीवो के इस आगामी फोन के कुछ बैनर सार्वजनिक स्थानों पर देखे गए हैं। इन बैनर से एक तरफ जहां यह साफ हो गया है कि वीवो वी9 के लॉन्च के साथ तैयार है वहीं इस फोन के डिजाईन, डिसप्ले व स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है।
एक ट्वीट में सबसे पहले वीवो वी9 के बिलबोर्ड होर्डिंग ऐड को सोशल मीडिया पर डाला गया है। इस ट्वीट में दिखाए गए होर्डिंग पर ‘परफेक्ट शॉट परफेक्ट व्यू’ टैगलाईन के साथ वीवो वी9 स्मार्टफोन दिखाया गया है। ऐड में वीवो वी9 का फ्रंट पैनल एप्पल आईफोन 10 जैसा दिखाया गया है। इस फोन को फुलव्यू बेज़ल लेस डिसप्ले से लैस किया गया है तथा इसके फ्रंट पैनल के उपरी ओर ‘नोच’ दी गई है। फोन के तीनों किनारें बेज़ल लेस है तथा नीचले किनारे बेहद मामूली बॉडी मौजूद है।
Kampreet moment itu ketika gw baru beli Vivo V7 dan Vivo V9 mau rilis btw cantik banget @the_agnation pic.twitter.com/r5y4PbujKJ
— afriyan_daeng (@afriyanaja90) February 28, 2018
वीवो वी9 के बिलबोर्ड होर्डिंग ऐड में फोन में 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की भी पुष्टि की गई है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन का सेल्फी कैमरा एआई फीचर्स से लैस होगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन न होने के चलते माना जा रहा है कि इस फोन में वीवो की अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा और वी9 में अदृश्य फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।
7 मार्च को लॉन्च होगा शाओमी का नया स्मार्ट टीवी, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत आई सामनें
वहीं वीवो वी9 को लेकर सामनें आए लीक्स की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी वीवो वी9 को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर देगी।




















