
इस महीने की शुरू में ही हमनें एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि टेक कपंनी वीवो भारत में अपना अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन एक्स21 यूडी लॉन्च करने वाली है। वहीं आज वीवो इंडिया ने स्वयं इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। वीवो की ओर से हालांकि एक्स21 स्मार्टफोन के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कंपनी आने वाले स्मार्टफोन के लॉन्च ईवेंट का मीडिया इन्वाईट शेयर कर दिया है। मीडिया इन्वाईट में 29 मई की तारीख दर्ज की गई है, यानि इस महीने के आखिरी मंगलवार को वीवो भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी।
वीवो इंडिया की ओर से भेजे गए मीडिया इन्वाईट में ‘सी यू आॅन 29 मई 2018’ लिखा गया है। इस इन्वाईट में वॉलपेपर पर बड़ा सा X लिखा गया है, जिसपर फिंगरप्रिंट की हल्की सी छाप बनाई गई है। इस मीडिया इन्वाईट को देखकर यह साफ हो गया है कि आने वाली 29 मई को वीवो इंडिया भारत में जो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है वह अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन एक्स21 यूडी ही होगी।

वीवो एक्स21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत का है। इस फोन में 6.28-इंच की फुल एचडी+ डिसप्ले दी गई है, जिसमें उपर की ओर आईफोन 10 जैसी नॉच देखने को मिलेगी। वीवो एक्स21 में वीवो के वर्चुअल असिस्टेंट ‘जोवी’ को भी
शामिल किया गया है।
यह फोन फनटच ओएस 4.0 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से एक्स21 में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 64जीबी मैमोरी और 128जीबी स्टोरेज वाले दो स्टोरेज वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो एक्स21 के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन का कैमरा एआई तकनीक से लैस है, जो बेहतरीन फोटोग्राफ कैप्चर करने में मदद करता है।
21 मई को लॉन्च हो रहा है सैमसंग का यह दमदार फोन, शानदार प्रोसेसर के साथ होगा वाटर प्रूफ भी
वीवो एक्स21 फेशियल रेक्ग्नेशन तकनीक से लैस है तथा 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो एक्स21 का अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वेरिएंट ब्लैक, रूबी रेड और आॅरोरा वाईट कलर आॅप्शन्स में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। उम्मीद है कि भारत में भी यह फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स और कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा। बहरहाल फोन की कीमत तथा बाजार में इसकी उपलब्धता के लिए 29 मई का इंतजार करना होगा।



















