
कुछ दिन पहले ही Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE लॉन्च हुए है। इसी बीच आगामी vivo X500 Series को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल स्मार्टप्रिक्स ने सीरीज के तीन मॉडल्स को GSMA IMEI डेटाबेस में स्पॉट किया है। जिससे लगता है कि कंपनी नए फ्लैगशिप स्मार्टफोंस पर काम कर रही है। खास बात यह है कि vivo इस बार अपनी नाम रखने के पैटर्न को भी बदल सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक हुई जानकारी के अनुसार कंपनी vivo X500 सीरीज के तहत तीन मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। इनमें vivo X500, vivo X500 Pro और नया vivo X500e शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि बेस मॉडल कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट को टारगेट कर सकता है। जबकि Pro वैरियंट कंपनी प्रीमियम स्मार्टफोन हो सकता है। वहीं, vivo X500e उन यूजर्स के लिए लाया जा सकता है जो फ्लैगशिप फीचर्स के साथ थोड़ा किफायती ऑप्शन बन सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन सहित कई एशियाई देशों में नंबर “4” को अशुभ माना जाता है, इसी वजह से vivo कथित तौर पर X400 नाम को स्किप कर सकती है। इसलिए GSMA IMEI डेटाबेस में X500 सीरीज सामने आए हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक में बताया गया है कि Vivo X500 6.37 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि Pro मॉडल में बड़ा 6.83 इंच 2K LTPO OLED पैनल दिया जा सकता है। सभी मॉडल्स में 144Hz रिफ्रेश रेट और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकते हैं।
परफॉरमेंस के मामले में भी Vivo X500 सीरीज बड़ा बदलाव ला सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार MediaTek Dimensity 9600 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह दुनिया के शुरुआती 2nm स्मार्टफोन चिपसेट्स में शामिल हो सकता है। इससे परफॉरमेंस के साथ ही बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और AI प्रोसेसिंग का भी फायदा मिल सकता है।
लीक्स के मुताबिक Pro मॉडल में नई LOFIC सेंसर टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जो तेज रोशनी में भी बेहतर डायनामिक रेंज और डिटेल्स बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसके अलावा 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी Vivo X500 सीरीज में 7000mAh तक की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है, जबकि 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यानी यूजर्स को लंबे बैकअप के साथ फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के अनुसार vivo X500 Series का लॉन्च को सितंबर या अक्टूबर 2026 में चीन में पेश किया जा सकता है, जिसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी सब लीक पर आधारित है इसलिए और जानकारी आने का वेट करना होगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर बने रहें।










