Vivo X70 Pro स्मार्टफोन Google Play Console पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले सामने आई खूबियां

Vivo जल्द ही होम मार्केट चीन में अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Vivo X70 को लॉन्च करेगा। Vivo X70 सीरीज के स्मार्टफोन चीन के साथ-साथ भारत और दूसरे देशों में भी लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से ठीक पहले वीवो के दो स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2104 और V2105 के साथ Geekbench पर स्पॉट किए गए थे। माना जा रहा है कि वीवो के ये दो स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले Vivo X70 और Vivo X7 Pro हो सकते हैं। अब Vivo X70 Pro स्मार्टफोन को Google Play Console और Google Supported Devices की लिस्ट में स्पॉट किया गया है। Google Play Console की लिस्टिंग से वीवो के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स रिवील हुई हैं।
Google Play Console से लीक हुई खूबियां
Vivo V2105 स्मार्टफोन की इमेज भी Google Play Console के जरिए सामने आई है। इस फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट और कर्व डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2376 पिक्सल और 440ppi पिक्सल डेनसिटी होगी। वीवो के इस फोन में 6.56-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
vivo X70 Pro visits Google Play Console listing and Google Supported Devices list.
8GB RAM
Dimensity 1200
Android 11
1080×2376
Plus, device’s front look is out.
Feel free to retweet.#vivo #vivoX70Pro pic.twitter.com/vzepxPxkb4— Mukul Sharma (@stufflistings) August 24, 2021
जल्द होगा लॉन्च
वीवो के इस फोन में मीडियाटेक के Dimensity 1200 चिपसेट (MT6893 मॉडल नंबर) के साथ पेश किया जा सकता है। वीवो के इस फोन को 8 GB की RAM के साथ Android 11 OS के साथ पेश किया जा सकता है। रूमर्स हैं कि Vivo X70 सीरीज से पर्दा सितंबर में उठ सकता है। Google Play Console की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन कुछ ही हफ़्तों में लॉन्च हो सकता है।
Sony 50MP कैमरा
माना जा रहा है कि Vivo X70 और X70 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे ही होंगे, लेकिन दोनों फोन में अंतर कैमरा सेंसर का होगा। Vivo X70 सीरीज में प्राइमरी कैमरा Sony IMX766 50-मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ ही Vivo X70 सीरीज में Vivo का सेल्फ़ डेवलप “Yueying” ISP चिप दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार
VIVO X70 V2133A spotted on IMEI database, recently spotted on 3C
•44W Fast Charging Support#VivoX70 #Vivo https://t.co/7BXuC7cLXc pic.twitter.com/u2GV44r06l
— Paras Guglani (@passionategeekz) August 24, 2021
IQOO 8 Series Smartphone with Model No. (V2141A & V2136A) received 3C Certification.
• 120W Fast Charging Support ⚡
Another Vivo Smartphone with Model No. (V2133A) Received 3C Certification.
•44W Fast Charging Support
X70 Series? pic.twitter.com/PsGy3gCmB3
— Ankit (@TechnoAnkit1) August 4, 2021
44W फास्ट चार्ज
इसके साथ ही कुछ दिनों पहले Vivo के कुछ फोन 3C सर्टिफिकेशन में स्पॉट किए गए थे, जिसमें V2133A भी शामिल था। IMEI के डेटाबेस लिस्टिंग से पता चलता है कि V2133A स्मार्टफोन चीन में Vivo X70 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। 3C लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo X70 सीरीज के ग्लोबल और चीन वेरिएंट करीब करीब एक जैसे होंगे, लेकिन चीन में लॉन्च होने वाले मॉडल में अलग चिपसेट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक कार खरीदने का बना रहे प्लान? यहां जानें चार्जिंग टाइम, खर्च और कितनी मिलती है रेंज