सस्ते वाला Vivo Y02 आ रहा है इं​डिया, कीमत होगी सिर्फ 8 हजार के करीब

Join Us icon

Vivo Y02 Launch: वीवो कंपनी टेक मार्केट में लो बजट स्मार्टफोन वीवो वाई02 पेश कर चुकी है। यह सस्ता वीवो मोबाइल ​3GB RAM, MediaTek चिपसेट और 5,000 Battery सपोर्ट करता है जो अब बेहद जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। वीवो इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिये वीवो वाई02 लॉन्च को टीज़ कर दिया है जो इसी सप्ताह इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Vivo Y02 Price

वीवो वाई02 स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में उतारा गया है। इस लो बजट मोबाइल फोन के बेस वेरिएंट में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई है तथा दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Orchid Blue और Cosmic Grey कलर में पेश हुआ है और उम्मीद है कि भारतीय बाजार में भी यही वेरिएंट्स लॉन्च होंगे। वीवो वाई02 इंडिया प्राइस 8,000 रुपये के करीब हो सकता है।

Vivo Y02 Specifications

वीवो वाई02 स्मार्टफोन 2.5डी यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है। यह मोबाइल फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है डिस्प्ले के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। Vivo Y02 का डायमेंशन 163.99×75.63×8.49एमएम और वजन 186 ग्राम है।

Vivo Y02 launched know price and Specification details

Vivo Y02 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में गूगल गो ऐप्स को इंस्टाल व रन किया जा सकता है। बता दें कि ये गूगल गो ऐप्लीकेशन कम रैम मैमोरी में भी स्मूथ प्रोसेस करती है। ये ऐप्स कम स्टोरेज घेरती हैं तथा इंटरनेट की खपत भी कम ही करती है। वीवो वाई02 मीडियाटेक चिपसेट सपोर्ट करता है लेकिन कंपनी ने अभी प्रोसेसर से पर्दा नहीं उठाया है।

Vivo Y02 launched know price and Specification details

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई02 स्मार्टफोन सिंगल रियर और सिंगल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो मोबाइल फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo Y02 launched know price and Specification details

Vivo Y02 रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड्स के साथ एक 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here