
Vivo ने पिछले साल अगस्त महीने में भारतीय बाजार में अपनी ‘वाई’ सीरीज़ के तहत Vivo Y33s स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन 8GB RAM + 4GB RAM, 50MP Camera, 5000mAh Battery और MediaTek Helio G80 चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ लाया गया था। लॉन्चिंग के समय इस फोन की कीमत 17,990 रुपये थी। लेकिन, कंपनी ने पिछले साल ही अक्टूबर में ग्राहकों को झटका देते हुए की Vivo Y33s India Price में 1,000 रुपये की वृद्धि की, जिसके बाद डिवाइस 18,990 रुपये में सेल किए जाने लगा। लेकिन, अब कंपनी ने फोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती का ऐलान किया है। इस कटौती के बाद एक बार फिर फोन 17,990 रुपये की कीमत में सेल किया जा रहा है।
Vivo Y33s Price
91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार Vivo Y33s फोन आज से ही 1,000 रुपये की कटौती के साथ ऑफलाइन स्टोर पर सेल किया जा रहा है। वहीं, कंपनी की साइट पर भी डिवाइस को कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Vivo Y33s की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई33एस को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 16.4 x 7.6 x 0.8 सीएम और 182 वज़न ग्राम है। Vivo Y33s स्मार्टफोन को इंडिया में Middday Dream और Mirror Black कलर में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Vivo X80 स्मार्टफोन Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ Google Play Console पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां
Vivo Y33s को एंडरॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11.1 पर पेश किया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। फोन में मौजूद एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी वीवो वाई33एस की खासियत है। बाजार में इस फोन को 8 जीबी की रैम मैमारी पर लॉन्च किया गया है जिसमें 4 जीबी रैम मैमोरी का एक्स्ट्रा यूज़ किया जा सकता है। इस वीवो फोन में 8जीबी + 4जीबी यानी कुल 12जीबी रैम की ताकत मिलती है। इसे भी पढ़ें: वीवो का पहला टैबलेट Vivo Pad चीन में Snapdragon 870 प्रोसेसर और 8040mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y33s स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह वीवो फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वाई33एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
लेटेस्ट वीडियो
Vivo Y33s डुअल सिम फोन है जो 4G सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह वीवो मोबाइल फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Vivo Y33s में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।















