Vivo Y50e 5G और Vivo Y50s 5G Google Play Console पर हुए स्पॉट, लॉन्च जल्द

Join Us icon

Vivo की Y-सीरीज को लेकर नई डिटेल्स सामने आई है। दरअसल इसमें आने वाले Vivo Y50e 5G और Vivo Y50s 5G स्मार्टफोंस Google Play Console Supported Devices List पर स्पॉट हुए हैं। इसके साथ ही ब्रांड का एक और नया 5G स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन पर दिखाई दिया है। जिसका नाम अभी सामने नहीं आया है। यानी कंपनी जल्द ही अपने पोर्टफोलियो में नए मॉडल्स जोड़ने की तैयारी कर रही है। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।

गूगल प्ले कंसोल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट के अनुसार, Vivo Y50e 5G और Vivo Y50s 5G दोनों को मॉडल नंबर V2443A के साथ लिस्ट किया गया है। खास बात यह है कि यही मॉडल नंबर जुलाई 2025 में ग्लोबली लॉन्च हुए Vivo Y50 5G से जुड़ा हो सकता है।

माना जा रहा है कि ये आगामी स्मार्टफोंस Vivo Y50i, Vivo Y50m और Vivo G3 5G के री-ब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। हालांकि ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है, लेकिन Google Play Console पर आने से Vivo Y50e 5G और Vivo Y50s 5G का लॉन्च जल्द संभव हो सकता है।

ऊपर बताए गए मॉडल्स के अलावा Vivo का एक और नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2531A के साथ सामने आया है। यह चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है। इस डिवाइस को सर्टिफिकेट नंबर 2025011606834402 के तहत लिस्ट किया गया है और इसे 5G डिजिटल मोबाइल फोन के रूप में देखा गया है।

लिस्टिंग में यह फोन 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ देखा जा सकता है। 3C डेटाबेस में इसे चार्जिंग अडैप्टर का मॉडल नंबर V4440L0A0-CN और V4440L0E0-CN है। उम्मीद है कि Vivo इसे आने वाले समय में अलग-अलग मार्केट्स में लॉन्च कर सकता है।

आगामी Vivo Y50e 5G और Vivo Y50s 5G उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाए जा सकते हैं, जो कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी और अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं। इन अपकमिंग मोबाइल्स का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi 14C, realme Narzo 80 Lite और Moto G45 5G जैसे मॉडल्स से हो सकता है।

यदि आप आने वाले कुछ महीनों में नया 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और Vivo ब्रांड पसंद है तो Vivo Y50e 5G और Vivo Y50s 5G के लिए रुक सकते हैं। हम कोई भी अपडेट आते ही आपको और जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।(सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here