
चीन में Vivo ने अपने Y-सीरीज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा दिया है। इसमें नया Vivo Y6 5G लॉन्च हुआ है। वहीं, हाल ही में Vivo Y6t 5G भी आ चुका है। खास बात यह है कि दोनों में समान चिपसेट है। साथ ही कुछ फीचर्स भी एक जैसे रखे गए हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Vivo Y6 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस स्क्रीन पर 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। इसमें TUV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन के साथ आई प्रोटेक्शन फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, ग्लोबल DC डिमिंग, AI स्लीप मोड और एंटी-फटीग ब्राइटनेस जैसे फीचर्स यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।
परफॉरमेंस के लिए Vivo Y6 5G स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm फेब्रिकेशन पर बना है। यह डिवाइस Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM के साथ 12GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। जिससे मल्टीटास्किंग और हर काम आसानी से हो सकता है।
कैमरा की बात करें तो Vivo Y6 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x तक जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ LED फ्लैश, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और ब्रीदिंग लाइट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo Y6 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी “Blue Ocean” बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी -20°C से 40°C तक के तापमान में भी काम कर सकती है और 1600 चार्ज साइकिल्स के साथ करीब 6 साल तक अच्छी रह सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी Vivo Y6 5G फोन मजबूत है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ SGS 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिलता है। साथ ही, एक खास फीचर दिया गया है जो वाइब्रेशन के जरिए स्पीकर ग्रिल से धूल और पानी को साफ कर सकता है।
कीमत की बात करें तो Vivo Y6 5G को चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत CNY 1799 यानी करीब 24,808 रुपये, 12GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 1999 यानी करीब 27,566 रुपये और 12GB + 256GB की कीमत CNY 2199 यानी इंडियन करेंसी अनुसार लगभग 30,324 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Galaxy Silver, Phoenix Gold और Obsidian Black कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Vivo Y6 5G बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और 120Hz डिस्प्ले के साथ मिड रेंज 5G सेगमेंट में पावरफुल ऑप्शन बन सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। हमारे साथ टेक से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें।













