
Vivo अपने Y-सीरीज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही Vivo Y60 और Vivo Y60m स्मार्टफोंस को चीन में लॉन्च कर सकती है। दरअसल, इन दोनों अपकमिंग फोंस को Google Play Console Supported Devices List पर स्पॉट किया गया है, जिससे इनके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। ये दोनों डिवाइस पहले लॉन्च हुए Vivo Y50 और Y50m के सक्सेसर के तौर पर एंट्री ले सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y60 को ‘V2559A’ मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जबकि Vivo Y60m ‘V2559BA’ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। खास बात यह है कि दोनों डिवाइस का कोड ‘PD2559’ समान है, जिससे लगता है कि ये दोनों फोन काफी हद तक एक जैसे हो सकते हैं।

इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोंस के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एक ही डिवाइस कोड होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि Vivo Y60 और Vivo Y60m रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। ऐसा पहले भी देखा जा चुका है, जब Vivo Y50 और Y50m लगभग समान डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च हुए थे, जहां Y50 5G में ज्यादा मेमोरी वेरिएंट्स दिए गए थे।
यदि यही पैटर्न जारी रहता है, तो इस बार भी Y60 और Y60m के बीच प्रमुख अंतर RAM और स्टोरेज ऑप्शंस में देखने को मिल सकता है, जबकि डिजाइन, कलर ऑप्शंस और बाकी फीचर्स लगभग समान रह सकते हैं। क्योंकि दोनों डिवाइस Google Play Console डेटाबेस में आ चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Vivo इन्हें जल्द ही चीन में लॉन्च कर सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में इनसे जुड़ी और डिटेल्स सामने आ सकती हैं।
पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए Vivo Y50 5G और Vivo Y50m 5G काफी हद तक एक जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ आए थे। दोनों ही फोंस में 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई थी, जिसमें 1600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। परफॉरमेंस के लिए दोनों डिवाइसेज में MediaTek Dimensity 6300 (6nm) प्रोसेसर दिया गया था। सॉफ्टवेयर के मामले में भी दोनों फोन Android 15 आधारित OriginOS 5 पर काम करते हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस लगभग समान रहता है।
दोनों के बीच प्रमुख अंतर स्टोरेज टेक्नोलॉजी और वेरिएंट्स में देखने को मिलता है। Vivo Y50 5G में 4GB/128GB, 6GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB के साथ UFS 2.2 स्टोरेज दी गई थी, जबकि Vivo Y50m 5G में 6GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB वेरिएंट्स के साथ eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है। कैमरा सेटअप दोनों में समान है, जिसमें 13MP डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी भी दोनों में 6000mAh की दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है, साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।













