6जीबी रैम और 4,500एमएएच बैटरी के साथ सामने आया Vivo Y7s, जल्द होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/07/vivo-y12.jpg

Vivo को लेकर कुछ दिनों पहले ही हमनें खबर प्रकाशित की थी कि कंपनी अपनी वाई सीरीज़ के आगामी डिवाईस पर काम कर रही है जिसे इसी महीने इंडियन मार्केट में Vivo Y90 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। Vivo Y90 के इंडिया लॉन्च से पहले ही कंपनी के एक और डिवाईस की जानकारी सामने आ रही है। Vivo Y सीरीज़ के ही एक नए डिवाईस की फोटो और बैनर सामने आए हैं जिससे पता चला है कि कंपनी Vivo Y7s नाम से नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

Vivo Y7s की जानकारी चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर सामने आई है जहां फोन के पोस्टर की फोटो को शेयर किया गया है। यह रिपोर्ट द मोबाईल इंडियन ने प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में Vivo Y7s का पोस्टर दिखाया गया है जिसपर फोन की फोटो के साथ ही इससे जुड़ी अहम स्पेसिफिकेशन्स लिखी गई है। फोन के पोस्टर पर Vivo Y7s के फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है जिससे फोन के डिजाईन की पूरी जानकारी मिल गई है।

Vivo Y7s डिजाईन

सबसे पहले फोन के डिजाईन की बात करें तो सामने आई फोटो से पता चल गया है कि Vivo Y7s को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोटो में फोन की स्क्रीन पर ही इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट भी दिखाया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। इसी तरह फोन Vivo Y7s के बैक पैनल पर कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं है।

Vivo Y7s के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के साथ ही वर्टिकल शेप के नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। कैमरा सेटअप के नीचे कैमरा एआई की डिटेल लिखी गई है। Vivo Y7s के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आ रहा है। वहीं फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर के साथ ही यूएसबी पोर्ट देखने को मिलेगा।

Vivo Y7s स्पेसिफिकेशन्स

लीक हुए पोस्टर पर Vivo Y7s की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की ​जानकारी दी गई है। पोस्टर पर लिखा गया है कि Vivo Y7s स्मार्टफोन 6जीबी की रैम मैमोरी से लैस होगा। रैम के साथ ही फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी बताई गई है। Vivo Y7s में जोवी एआई दिया जाएगा, इसका खुलासा भी पोस्टर में हो गया है। वहीं साथ ही लीक पोस्टर में फोटो के साथ ही 4,500एमएएच बैटरी की जानकारी भी लिखी गई है। लीक पोस्टर में इस फोन को वेव ब्लू और सी ब्रीज़ कलर में दिखाया गया है। बहरहाल फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की इंतजार अभी किया जा रहा है।

Vivo Y90

वीवो वाई90 की बात करें तो यह स्मार्टफोन जुलाई महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को बजट कैटगरी के अंदर पेश कर सकती है।सूत्रों के अनुसार Vivo Y90 की शुरुआती कीमत 6,990 रुपए होगी। यह कीमत एंट्री-लेवल 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट की होगी। फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।