इंडिया से पहले पाकिस्तान में लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन Y90, 4,030एमएएच बैटरी है इसकी जान

Join Us icon

91मोबाइल्स ने कुछ समय पहले एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि Vivo अपनी वाई सीरीज के विस्तार पर काम कर रही है। इस सीरीज़ के तहत जल्द की एक नया डिवाइस Vivo Y90 लॉन्च किया जाएगा। वहीं, कंपनी ने इस फोन को भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च कर दिया है। वीवो वाई90 को पाकिस्तानी मार्केट में दो रंग में उपलब्ध कराया गया है।

इसके अलावा अब उम्मीद की जा रही है कि Vivo Y90 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इंडिया में इसकी कीमत 6,990 रुपए के आसपास हो सकती है। फिलहाल, कंपनी ने भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा Vivo Z5

डिजाइन

Vivo Y90 के डिजान की बात करें तो फोन के बैक पैनल रियल कैमरा सेंसर दिया गया है। इस कैमरा सेंसर के नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह Vivo की ब्रांडिंग मौजूद है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच मौजूद है। डिसप्ले के दो किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 4GB रैम के साथ आएगा Vivo V17 Neo, जल्द होगा लॉन्च

कीमत

वीवो वाई90 को कंपनी ने 18,999 पाकिस्तानी रुपए (लगभग 8,100 रुपए) में लॉन्च किया है। यह ब्लैक और गोल्ड रंग में सेल किया जाएगा। वहीं, उम्मीद है कि भारतीय मार्केट में डिवाइस को 6,990 रुपए की शुरुआती कीमत में उतारा जा सकता है।
Vivo Y90 real image surfaced online leak to launch soon india
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.22-इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम मौजूद है। वहीं, इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है, जिसे ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक का बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। फोन एंंडरॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है।

पावर बैकअप के लिए फोन की बैटरी 4,030 एमएएच की है। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here