
रिलायंस जियो की सस्ती सेवाओं से अन्य कंपनियों को भी उनके टैरिफ प्लान्स की दरें कम करने पर मजबूर कर दिया है। जियो की वजह से अन्य कंपनियों का उपभोक्ता आधार कम हुआ है। ऐसे में टेलीकॉम ग्राहकों को आर्कषित करने के लिए वोडाफोन ने सिर्फ 177 रुपये का धमाकेदार प्लान पेश किया है, जो सस्ती सर्विस के मामले में जियो को भी पीछे छोड़ता है।
जियो के जवाब में एयरटेल फिर लाया धमाकेदार आॅफर, 349 रुपये के रिचार्ज पर 350 रुपये पैसे वापस
वोडाफोन की ओर से 177 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया गया है। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इंटरनेट डाटा की बात की जाए तो इस प्लान के अंतर्गत हर दिन 1जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा, यानि 28 दिनों के लिए 28जीबी डाटा।

इसी तरह इस प्लान में वॉयस कॉल भी फ्री दी जा रही है। वोडाफोन ग्राहक लोकल तथा एसडीटी सभी नंबर पर आॅननेटर्वक तथा आॅफनेटर्वक नेशनल कॉल कर सकते हैं। फ्री वॉयस कॉल भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आती है।
अब जियो के टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने उतारा 84जीबी 4जी डाटा प्लान
वोडाफोन की ओर से यह प्लान खास उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो वोडाफोन का नया नंबर लेते हैं या फिर किसी अन्य टेलीकॉम आॅपरेटर से अपना नंबर वोडाफोन में पोर्ट कराते हैं। आपको बता दें कि इस प्लान के ही 496 रुपये का भी एक प्लान पेश किया है जिसमें 84 दिनों के लिए 84जीबी डाटा तथा नेशनल रोमिंग के साथ वॉयस कॉल फ्री दी जा रही है।





















