Vodafone ने फिर पेश किए फुल टॉक टाइम वाले प्रीपेड प्लान, 20 रुपए से हो रहे हैं शुरू

Join Us icon

टेलीकॉम क्षेत्र में मौजूद वोडाफोन-आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए फुल टॉक टाइम प्लान्स पेश किए हैं। इससे पहले भी कंपनी के पास फुल टॉकटाइम प्लान्स थे। इन प्लान्स को फिर एक बार पेश किया गया है। इन प्लान की शुरुआती कीमत 20 रुपए है। वोडाफोन ने 20 रुपए, 30 रुपए और 50 रुपए के फुल टॉकटाइम प्लान्स को पेश किया है।

इतना ही नहीं इन प्लान्स के साथ यूजर्स को वैलिडिटी एक्सटेंशन और डाटा का लाभ भी मिलेगा। वहीं, इन तीनों ही प्लान में फुल टॉक टाइम भी दिया जा रहा है। इससे पहले तक वोडाफोन यूजर्स को अपने सिम की वैलिडिटी मेनटेन रखने के लिए कम से कम 35 रुपए का रिचार्ज कराना होता था. लेकिन अब इसे बदल कर 20 रुपये कर दिया गया है। इस प्लान को पहले भी पेश किया गया था। वहीं, इसे एक बार फिर पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: Jio के 222 रुपये वाले प्लान की टक्कर में Vodafone लाया 229 रुपये वाला नया प्लान, जानें क्या है फर्क

अगर बात करें इन पैक की तो सभी पैक में केवल वैलिडिटी एक्सटेंड करना ही नहीं है। बल्कि इसमें यूजर्स को सभी पैक में फुल टॉकटाइम भी मिलता है। प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसके अलावा कंपनी के ओर भी कई प्लान हैं जो वेलिडिटी एक्सटेंड के साथ आते हैं। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान, 28 दिन के लिए मिलेगा फुल टॉक टाइम

बता दें कि कुछ महीनों पहले जियो को छोड़ सभी टेलीकॉम कंपनियों ने प्रीपेड कनेक्शन को डिसकनेक्शन से बचाने के लिए मिनिमम रिचार्ज पॉलिसी को शुरू किया था। इसके तहत यूजर्स को हर महीने अपने स्मार्टफोन में एक मिनिमम रिचार्ज कराना होता है। ऐसा ना करने पर कंपनी कनेक्शन को अस्थाई रूप से बंद कर देती है। इस पॉलिसी को शुरू करने के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने इस वैलिडिटी एक्सटेंशन प्लान के रूप में 35 रुपये का मिनिमम रिचार्ज पैक रिलीज किया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here