Vodafone ने पेश किए दो धांसू पोस्टपेड प्लान, हर दिन फ्री मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग

Join Us icon

वोडाफोन आइडिया ने दो नए पोस्टपेड प्लान Red Max और Red Together M को लॉन्च किया है। इन दोनों नए प्लान की कीमत क्रमश: 699 रुपए और 899 रुपए है। दोनों ही प्लान में कंपनी की ओर से ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा इन प्लान में ग्राहकों को एक साल के लिए अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ मुफ्त वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। वोडाफोन आइडिया द्वारा देश भर के सभी आइडिया पोस्टपेड ग्राहकों को वोडाफोन रेड में माइग्रेशन की घोषणा के तुरंत बाद ये दो नए प्लान पेश किए गए हैं।

बता दें अब Idea के पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स को अब Vodafone RED प्लान के बेनिफिट्स का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं अब ग्राहक एक समान कस्टमर सर्विस और बेहतर डिजिटल एक्सपीरिएंस भी ले सकेंगे। आइए आगे आपको Red Max और Red Together M प्लान के बारे में सारी जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel और Vodafone idea यूजर्स के लिए बुरी खबर: ट्राई ने ब्लॉक किए ये प्लान, जानें क्या है पूरा मामला

Vodafone Idea Red Max प्लान

वोडाफोन रेड टुगेदर एम (रेड 899) को वोडाफोन वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है और यह कंपनी के रेड पोस्टपेड प्लान नियम और शर्तों के साथ आता है। इस प्लान का मंथली रेंट 899 रुपए है और इसमें परिवार में चार कुल सदस्यों के लिए कनेक्शन दिया जाता है। लाभ में प्राथमिक सदस्य के लिए 70GB डाटा और माध्यमिक सदस्यों के लिए 30GB मंथली डाटा मिलता है। कुल मिलाकर, चार ग्राहकों को प्रति माह 160GB डाटा का लाभ मिलता है। इस पोस्टपेड प्लान में डाटा रोलओवर लाभ भी है। प्राइमरी मेंबर को 200GB का डाटा रोलओवर मिलता है, जबकि सेकेंडरी मेंबर्स को सिर्फ 50GB का डाटा रोलओवर मिलता है।

vodafone

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग लाभ (स्थानीय / एसटीडी / नेशनल रोमिंग) और 100 एसएमएस (स्थानीय, एसटीडी, नेशनल रोमिंग) प्रति माह मिलते हैं। ऐड-ऑन में प्राथमिक सदस्य के लिए एक वर्ष के लिए अमेजन प्राइम सदस्यता और प्राथमिक और द्वितीयक दोनों ग्राहकों के लिए वोडाफोन प्ले सदस्यता एक साल के लिए फ्री है। इसे भी पढ़ें: आपको कराना है छोटा रिचार्ज, ये हैं Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान

Vodafone Red Together M प्लान

वोडाफोन आइडिया रेड मैक्स पोस्टपेड प्लान का मंथली रेंट 699 रुपए है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग (स्थानीय / एसटीडी / राष्ट्रीय) का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अमेजन प्राइम और वोडाफोन प्ले का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इस प्लान के साथ कोई डाटा रोलओवर लाभ नहीं मिलेगा।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here