वोडाफोन-आइडिया (Vi) फिर लेकर आया 109 रुपये वाला प्लान, मिलेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और 20GB डाटा

Vi (Vodafone Idea) टेलीकॉम मार्केट में वापसी के लिए काफी एग्रेसिव है। पिछले काफी समय से कंपनी अपने यूज़र्स के लिए धमाकेदार बेनिफिट के साथ प्लान ऑफर कर रहा है। वोडाफोन आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए प्लान 109 रुपये के प्लान को एक बार फिर लाइव कर दिया है। वोडाफोन आइडिया (Vi) के इस प्लान में यूज़र्स को डाटा, कॉलिंग, एसएमएस जैसे सभी बेनिफिट मिलते हैं। यहां हम आपको वोडाफोन-आइडिया के 109 रुपये वाले रिचार्ज के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Vi के 109 रुपये वाले प्लान : बेनिफिट
Vi (वोडाफोन आइडिया) के 109 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज डेली 1GB डेटा मिलता है। यानी इस प्लान में 20GB डाटा मिलता है। Vi के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के बेनिफिट मिलते हैं। इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया के इस रिचार्ज प्लान में 300 SMS मिलता है। यह भी पढ़ें : WhatsApp पर जल्द मिलेंगे ये नए फीचर, पूरी तरह बदल जाएगा वॉइस मैसेज एक्सपीरियंस
Vi का 99 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया के 99 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 18 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड नेशनल और रोमिंग कॉलिंग, 1GB डाटा और 100 SMS मिलता है। वहीं, वोडाफोन आइडिया के 19 रुपये वाले प्लान में 2 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 200MB का डाटा मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में अनलमिटेड नेशनल और रोमिंग कॉलिंग मिलती है। यह भी पढ़ें : 29 अप्रैल को लॉन्च होगा इंडिया का सबसे Slim फोन Vivo V21 5G, क्या आप हैं तैयार
इन प्लान में मिलेगा Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन
वोडाफोन-आइडिया के 401, 601, 801 और 501 रुपये वाले प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। Vi के 401, 601 और 801 के प्लान में यूजर्स को क्रमश: 28 दिन, 56 दिन और 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें डेली 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलता है। वोडाफोन-आइडिया के 401, 601 और 801 के प्लान में क्रमश: 16GB, 32GB और 48GB एडिशनल डाटा मिलता है। वहीं तीनों प्लान ऑल नाइज बींज और वीकेंड रोलओवर डाटा जैसे बेनिफिट भी मिलते हैं। इसके साथ ही 501 रुपये वाले प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ 56 दिनों की वैलिडिटी और 75GB डाटा मिलता है।