Vodafone के इन यूजर्स को मुफ्त में मिलेगा हाई-स्पीड 4GB इंटरनेट डाटा, जानें क्या है प्रोसेस

भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में Reliance Jio के आने के बाद दूसरी कंपनियों के लिए मार्केट में टिके रहने काफी मुश्किल हो गया है। बढ़ते हुए कॉम्पटिशन के कारण आज कई टेलिकॉम कंपनियां अपने व पुराने प्लान में बदलाव कर यूजर्स को लुभाने की कोशिश में लगी हैँ। वहीं, अब Vodafone ने यूजर्स को लुभान के लिए नया प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 4जीबी डाटा मिलेगा।
बता दें कि वोडाफोन की ओर से 4जी सिम में अपग्रेड करने पर फ्री हाईस्पीड 4जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई कंपनी 4जी सिम पर अपग्रेड करने पर डाटा ऑफर कर रही हो। इससे पहले BSNL भी इसी तरह का प्लान देती थी है।
ऐसे मिलेगा 4जीबी फ्री डेटा
कंपनी की घोषणा के अनुसार जो मौजूदा कस्टमर 4जी सिम में अपग्रेड करेंगे उनके अकाउंट में 4जीबी डाटा क्रेडिट किया जाएगा। यानी 4जी सिम में अपग्रेड करते ही यूजर वोडाफोन 4जी का इस्तेमाल कर पाएगा। इसके अलावा अगर यूजर का फोन वीओएलटीई कंपैटिबल है तो यूजर हाई क्वालिटी ऑडियो कॉल्स का लुत्फ भी उठा सकेगा। 4जी सिम में अपग्रेड करने के बाद यूजर्स वोडाफोन की कई सर्विसेस का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: एक बार फिर 4जी डाउनलोड स्पीड में जियो रही टॉप पर तो वोडाफोन ने किया यह कामल, जानें दूसरी कंपनियों का हाल
इसके अलावा वोडाफोन 18 से 24 साल के युवाओं के लिए नया ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के अंदर युवाओं को अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं, इसमें यूजर्स को 50 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इसका मतलब 999 रुपए वाले अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन यूजर्स को 499 रुपए में मिलेगी।
बता दें कि हाल ही में वोडाफोन ने 50 रुपए, 100 रुपए और 500 रुपए के रिचार्ज प्लान्स फिर पेश किया था। पहले इन प्लान को बंद कर दिया गया था। इस बार 50 रुपए, 100 रुपए और 500 रुपए के रिचार्ज प्लान्स में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। पहले इन प्लान के साथ यूजर्स को लाइफटाइन के की वैधता मिलती थी, जिसका मतलब है कि इन रिचार्ज के साथ पहले यूजर्स को हमेशा के लिए वैधता मिल जाती थी।
अगर बात करें 50 रुपए के रिचार्ज की तो आपको 39.7 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा, जिसमें वैलिडिटी लिमिट नहीं है, जिसका मतलब है कि बचा हुआ बैलेंस कैरी फॉरवर्ड हो जाएगा। अगर यूजर्स एक महीने बाद फिर रिचार्ज कराता है तो उसे बचा हुआ बैलेंस नए बैलेंस में एड हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: वोडाफोन ने पेश किया 129 रुपए वाला धमाकेदार प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा डाटा
इसके अलावा अगर बात करें 100 रुपए के रिचार्ज की तो यूजर्स को इसमें पूरे 100 रुपए का बैलेंस मिलेगा। पहले प्लान की तरह है कि इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है। वहीं, अगर बात करें 500 रुपए के रिचार्ज की तो इसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा ये प्लान्स आपके मौजूदा रिचार्ज की वैलिडिटी के साथ भी आते हैं।