Vodafone ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान, 28 दिन के लिए मिलेगा फुल टॉक टाइम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/07/Vodafone.jpg

टेलिकॉम इंडस्ट्री में चल रही वॉर के बीच सभी कंपनियां अपने सब्सक्राइबर बेस को बढ़ाने की रेस में लगी हुई हैं। इस को देखते हुए कंपनियां आए दिन नए-नए प्लान लॉन्च करती रहती हैं। वहीं, अब इसी कड़ी में वोडाफोन यूजर्स के लिए 30 रुपए का नया प्लान लेकर आया है।

हालांकि, कंपनी इस प्लान को अभी देश के कुछ चुनिंदा सर्कल्स में ही उपलब्ध करा रही है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें दूसरे सर्कल्स में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। आइए जानते हैं कंपनी इस नए प्लान में क्या कुछ खास है।

वोडोफोन का 30 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता मिलेगी। वहीं, प्लान में यूजर्स को पूरा 30 रुपए का टॉक टॉइम भी दिया जाएगा। इस रिचार्ज को कंपनी की वेबसाइट के अलावा थर्ड पार्टी रिचार्ज पोर्टल से कराया जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने बदला 399 रुपए वला पोस्टपेड प्लान, अब यूजर्स को मिलेगा 150GB एक्सट्रा डाटा

बता दें कि हाल ही में वोडाफोन ने सभी नए पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए अपने 399 रुपए वाला प्लान में बदलाव किए थे। बदलाव के बाद इस प्लान में यूजर्स को 150जीबी एकस्ट्रा डाटा दिया जा रहा है। हालांकि, यह बदलाव सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही लागू रहेगा। पुराने ग्राहकों को इस ऑफर के फायदा नहीं मिल पाएगा।

बता दें कि 399 रुपए की कीमत में आने वाला यह वोडाफोन का एंट्री लेवल पोस्टपेड प्लान है। इसमें पहले से ही सब्सक्राइबर्स को हर माह 40जीबी डाटा दिया जाता है। वहीं, इस प्लान में यूजर्स को 200जीबी की रोलओवर डाटा लिमिट मिलती है। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने पेश किया 69 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, 28 दिनों तक मिलेंगे ये लाभ

गौरतलब है कि 150जीबी का एक्स्ट्रा डेटा कंपनी इस प्लान को लेने वाले नए सब्सक्राइबर्स को दे रही है। वहीं, यह एक्स्ट्रा डाटा 6 महीने के लिए वैलिड होगा। इसके अलावा इस प्लान में वोडाफोन प्ले के साथ ही दूसरी कई सर्विसेज का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।