Jio को टक्कर देने Vodafone ने बदला अपना प्रीपेड प्लान, अब मिलेगा 70GB डाटा

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में नंबर एक की पोजिशन पर मौजूद रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए अब Vodafone ने अपने पुराने प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने हाल ही में अपने 255 रुपए वाला प्रीपेड प्लान पेश किया था, जिसे ज्यादा बेनिफिट्स के साथ रिवाइज किया है। आइए आगे जानते हैं प्लान में हुए बदलाव के बारे में।

255 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में हुए बदलाव के बाद अब यूजर्स को हर दिन 2.5GB डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जिसका मतलब है कि यूजर्स को 70जीबी डाटा पूरी वैधता के दौरान मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Vodafone का धमाका, हर प्रीपेड रीचार्ज पर देगा शानदार इनाम

बता दें कि 255 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में पहले यूजर्स को हर दिन 2जीबी डाटा मिलता था। हालांकि, डेटा बेनिफिट्स के अलावा 255 रुपये वाले प्लान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इतना ही नहीं इस प्लान में वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
vodafone
बता दें कि वोडाफोन के इस प्लान की टक्कर रिलायंस जियो के 199 रुपए वाले प्लान से है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को 2जीबी डाटा मिलेगा, वहीं जियो के 299 रुपये वाले प्लान में डेली 3जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा वोडाफोन ने हाल ही में 229 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है जिसमें यूजर्स को रोजाना 2जीबी डाटा मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio की वजह से लगने वाला है Airtel और Vodafone Idea पर 3,050 करोड़ का जुर्माना, हैरान कर देगी यह वजह

गौरतलब है कि वोडाफोन ने हाल ही में अपने प्रीपेड ग्राहकों को लिए वोडाफोन रीवार्ड्स प्रोग्राम को लॉन्च किया था। यह प्रोग्राम लिमिटेड टाइम के लिए है। इस प्रोग्राम के अंदर प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को हर रीचार्ज पर गारंटी इनाम दिया जाएगा। इस प्रोग्राम को कंपनी ने ‘हर रीचार्ज पे इनाम ऑफर’ के नाम से पेश किया है। इसके लिए यूज़र्स को रीचार्ज करवाने के 72 घंटे के अंदर रिवार्ड क्लेम करना होगा। अगर 72 घंटे के अंदर रिवार्ड क्लेम नहीं किया जाता तो मिलने वाला लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा।
vodafone-new-logo
यूजर्स जितनी ज्यादा कीमत वाला प्रीपेड रीचार्ज कराएंगे उन्हें उतना ही अधिक रिवार्ड मिलेगा। वोडाफोन रिवार्ड्स प्रोग्राम को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, यह ऑफर कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here