Vodafone ने पेश किया 39 रुपए वाला नया प्लान, डाटा के साथ मिलेगा टॉक टाइम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/07/Vodafone.jpg

टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते प्रतिस्पर्धा को देखते हुए सभी कंपनियां अपने नए-नए प्लान्स लॉन्च कर रही हैं। वहीं, कुछ कंपनियां नए प्लान के साथ अपने पुराने प्लान्स में बदलाव कर रही हैं। इस उनकी कोशिश है कि हर प्राइस कैटिगरी वाले ग्राहकों को अपनी ओर खींच सकें। इसी कड़ी में वोडाफोन ने अब 39 रुपए के ऑल राउंडर प्लान को लॉन्च किया है।

वोडाफोन सब्सक्राइबर्स को बेहतर रिचार्ज ऑप्शन देने के लिए चुनिंदा सर्कल्स में अलग-अलग ऑल राउंडर प्लान्स लॉन्च कर रहा है। इससे पहले भी कंपनी 45 रुपए और 69 रुपए के ऑल राउंडर प्लान लॉन्च कर चुकी है जो इस लिस्ट में शामिल हैं। आइए आगे जानते हैं 39 रुपए वाले प्लान के बारे में सबुकछ। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने फिर पेश किए फुल टॉक टाइम वाले प्रीपेड प्लान, 20 रुपए से हो रहे हैं शुरू

अगर बात करें 39 रुपए वाले प्लान में फुल टॉक टाइम मिल रहा है। वहीं, इसमें 30 रुपए का टॉक टाइम है मिल रहा है, जिसमें 9 रुपए का एक्स्ट्रा टॉक टाइम भी मिलता है। साथ ही इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिन की है। प्लान में 100MB डाटा भी दिया जा रहा है।

बता दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने 20 रुपए, 30 रुपए और 50 रुपए के फुल टॉकटाइम प्लान्स को पेश किया था। इतना ही नहीं इन प्लान्स के साथ यूजर्स को वैलिडिटी एक्सटेंशन और डाटा का लाभ भी दिया जा रहा है। वहीं, इन तीनों ही प्लान में फुल टॉक टाइम भी दिया जा रहा है। इससे पहले तक वोडाफोन यूजर्स को अपने सिम की वैलिडिटी मेनटेन रखने के लिए कम से कम 35 रुपए का रिचार्ज कराना होता था. लेकिन अब इसे बदल कर 20 रुपये कर दिया गया है। इस प्लान को पहले भी पेश किया गया था। वहीं, इसे एक बार फिर पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: Jio के 222 रुपये वाले प्लान की टक्कर में Vodafone लाया 229 रुपये वाला नया प्लान, जानें क्या है फर्क

अगर बात करें इन पैक की तो सभी पैक में केवल वैलिडिटी एक्सटेंड करना ही नहीं है। बल्कि इसमें यूजर्स को सभी पैक में फुल टॉकटाइम भी मिलता है। प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसके अलावा कंपनी के ओर भी कई प्लान हैं जो वेलिडिटी एक्सटेंड के साथ आते हैं।