Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro की लॉन्च डिटेल हुई लीक, इन दिन हो सकती है मार्केट में एंट्री

Join Us icon

शाओमी को लेकर कई दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी नई नंबर सीरीज़ यानी शाओमी 14 सीरीज़ पर काम कर कर है जिसके तहत Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं अब नए लीक में Xiaomi 14 series की लॉन्च टाईमलाइन भी लीक हो गई है। कहा जा रहा है कि शाओमी 14 और 14 प्रो से लैस यह स्मार्टफोन सीरीज़ नवंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च होगी।

Xiaomi 14 series लॉन्च डिटेल (लीक)

शाओमी 14 सीरीज़ से जुड़ा यह बड़ा लीक डिजीटल चैट स्टेशन ने शेयर किया है। लीक में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन सीरीज़ नवंबर के पहले पखवाड़े में टेक मार्केट में एंट्री लेगी। सीरीज़ को सबसे पहले ब्रांड की होम मार्केट चाइना में लॉन्च किया जाएगा तथा बाद में यह अन्य देशों में लाई जाएगी। लीक की मानें तो सीरीज़ 11 नवंबर से आस-पास लॉन्च हो सकती है।

सीरीज़ में शामिल होंगे कौन से फोन

शाओमी की ओर से अभी तक ब्रांड की ’14’ सीरीज़ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। न ही अभी लॉन्च डेट सामने आई है और ना ही इस सीरीज़ में शामिल होने वाले स्मार्टफोंस के नाम। लेकिन अगर लीक्स की बात करें तो कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी अपनी नई नंबर सीरीज़ के तहत Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

Xiaomi 14 series स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
  • 1TB Internal Storage
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 120W Fast Charging
  • 50W wireless charging

प्रोसेसर : लीक्स के मुताबिक शाओमी 14 सीरीज़ क्वॉलकॉम के सबसे अधिक ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर लॉन्च की जा सकती है। गौरतलब है कि यह क्वॉलकॉम प्रोसेसर अभी तक मार्केट में नहीं आया है और कंपनी इसके निर्माण में लगी है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोंस में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक में अनुसार इसमें 1/1.28 इंच लेंस वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी टेलीफोटो सेंसर दिया जाएगा। साथ ही बैक पैनल पर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी देखने को मिलेगा। यह कैमरा सेटअप स्क्वायर शेप में दिया जा सकता है जिसमें एलईडी फ्लैश भी शामिल होगी।

बैटरी : लीक के अनुसार शाओमी 14 में 4,860एमएएच बैटरी मिल सकती है। Xiaomi 14 में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तथा Xiaomi 14 Pro में 120वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। वहीं ये दोनों मोबाइल 50वॉट वायलेस चार्जिंग से भी लैस हो सकते हैं।

मैमोरी : शाओमी 14 सीरीज़ के स्मार्टफोन मॉडल्स में 1टीबी तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इन फोंस में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here