Xiaomi 17T और 17T Pro के फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस लीक, मिलेगी 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले

Join Us icon

Xiaomi ग्लोबल मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करने वाली है। इसमें कंपनी जल्द ही Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को पेश कर सकती है। इसे लेकर लगातार जानकारी सामने आ रही थी। इसी बीच लॉन्च से पहले Winfuture की रिपोर्ट में इन दोनों स्मार्टफोंस के पूरे स्पेसिफिकेशंस, कीमत और रेंडर्स सामने आ चुके हैं। आइए, आगे आपको डिटेल्स बताते हैं।

डिजाइन की बात करें तो Xiaomi 17T में प्लास्टिक बिल्ड देखने को मिल सकता है, जबकि Pro मॉडल में प्रीमियम मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। दोनों डिवाइस का डिजाइन काफी हद तक समान रहने की उम्मीद है, जिसमें मुख्य अंतर साइज और कैमरा मॉड्यूल में नजर आया है।

लीक में सामने आई जानकारी के अनुसार डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 17T में 6.59-इंच का पैनल मिल सकता है, जो 2756×1268 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। वहीं, Pro मॉडल यानी Xiaomi 17T Pro में बड़ा 6.83-इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 2772×1280 रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यानी Pro वैरियंट ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro डिवाइस काफी दमदार नजर आते हैं। इनमें से Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जबकि Xiaomi 17T Pro में और ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोंस में 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने की बात कही जा रही है, जिससे हाई-एंड यूजर्स की जरूरतें आसानी से पूरी हो सकती है।

बैटरी सेगमेंट में भी Xiaomi इस बार बड़ा अपग्रेड दे सकती है। लीक के अनुसार Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। जबकि Xiaomi 17T Pro में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इतनी बड़ी बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग इसे लंबे इस्तेमाल और हैवी यूजर्स के लिए खास बना सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोंस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह सेटअप फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बढ़िया एक्सपीरियंस दे सकता है।

कीमत की बात करें तो Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत करीब 749 यूरो (लगभग 83,406 रुपये) हो सकती है, जबकि Xiaomi 17T Pro की कीमत 999 यूरो (लगभग 1,11,238 रुपये) तक जा सकती है। कलर ऑप्शंस में Xiaomi 17T ब्लैक के अलावा लाइट ब्लू और पिंक रंग में आ सकता है, जबकि Pro मॉडल ब्लैक, डार्क ब्लू और डार्क पिंक में उपलब्ध हो सकता है।

आगामी Xiaomi 17T सीरीज एक बार फिर परफॉरमेंस, बैटरी और कैमरा के दम पर ग्लोबल मार्केट में ग्रहकों को लुभा सकती है। अगर ये लीक सही साबित होता है, तो यह लाइनअप बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। आपका इसका वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर टेक से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here