Xiaomi 17T Series लॉन्च से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेगी 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले

Join Us icon

Xiaomi की अपकमिंग Xiaomi 17T सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले ही लगभग पूरी डिटेल्स लीक हो गई हैं। बता दें कि कंपनी 28 मई को इस लाइनअप को ग्लोबली लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही इंडिया में भी 17T आने की पुष्टि हो गई है। इससे पहले रूसी रिटेलर ने गलती से Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro की लिस्टिंग लाइव कर दी है। इसमें फोन के ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर्स, फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत भी सामने आ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक लिस्टिंग के अनुसार Xiaomi 17T में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिए जाने की बात कही जा रही है। फोन 12GB RAM के साथ आएगा और इसमें 256GB व 512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो Xiaomi 17T में Leica-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलने की जानकारी दी गई है। टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी भी Xiaomi 17T फोन की बड़ी खासियत बन सकती है। लीक के अनुसार Xiaomi 17T में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं, Xiaomi 17T Pro मॉडल में और भी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें 6.83-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इस प्रो मॉडल में MediaTek का फ्लैगशिप Dimensity 9500 चिपसेट लगाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप लगभग Xiaomi 17T मॉडल जैसा ही रह सकता है, लेकिन इसमें बेहतर Light Fusion 950 प्राइमरी सेंसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। Xiaomi 17T Pro में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। दोनों स्मार्टफोंस Android 16 आधारित HyperOS के साथ आ सकते हैं।

कीमत की बात करें तो रूसी रिटेलर लिस्टिंग में Xiaomi 17T के 256GB मॉडल की कीमत RUB 51,625 यानी करीब 70,180 रुपये और 512GB मॉडल की कीमत RUB 54,537 यानी तकरीबन 74,134 रुपये बताई गई है। वहीं, Xiaomi 17T Pro की शुरुआती कीमत RUB 68,535 यानी लगभग 93,163 रुपये हो सकती है। जबकि इसके 1TB वैरियंट की कीमत RUB 81,861 यानी करीब 1,11,286 रुपये तक जा सकती है।

अगर लीक सही साबित होता है, तो Xiaomi के ये आगामी फोंस प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी में आ सकते हैं। यह लॉन्च के बाद Samsung, realme और Vivo जैसे ब्रांड्स के फोंस से मुकाबला कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इनका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here