Xiaomi CC9 और CC9e होंगे 2 जुलाई को लॉन्च, कंपनी ने जारी किया प्रोमो वीडियो

Join Us icon

शाओमी ने अपनी नई CC सीरीज के अंदर लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन्स के नाम से पर्दा उठा दिया है। जानकारी के अनुसार कंपन CC9 और CC9e स्मार्टफोन को चीन के बाजार में 2 जुलाई को लॉन्च करेगी। दोनों ही स्मार्टफोन नई ‘CC सीरीज़’ के पहले हैंडसेट होंगे।

हाल ही में शाओमी के सीईओ ली जून ने एक पोस्टर साझा करके दोनों ही फोन के लॉन्च की तारीख की घोषणा की थी। वहीं, लेटेस्ट लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमतें भी लीक हुई हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार दोनों फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि CC9 में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा।

मी के ऑफिशियल वीबो पोस्ट के अनुसार कंपनी अपनी CC सीरीज के स्मार्टफोन को 2 जुलाई 7PM पर चीन में लॉन्च करेगी। इवेंट बीजिंग में आयोजित होगा। फिलहाल, इन हैंडसेट को चीन के बाहर किसी अन्य मार्केट में लाए जाने के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
screenshot-2019-06-24-at-10-46-17-am
बता दें कि Xiaomi ने MeituPic फोटो एडिटिंग ऐप बनाने वाली कंपनी Meitu के साथ साझेदारी में यह सीरीज पेश करने की घोषणा की है। इस सीरीज के स्मार्टफोन को खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए कैमरा सेंट्रिक बनाया जाएगा। कंपनी ने बताया कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स “Colourful” के साथ ही “Creative” भी होंगे। इसमें ‘CC’ का मतलब “Chic and Cool” बताया जा रहा है।
screenshot-2019-06-25-at-9-31-34-am
लीक के आधार पर CC9 की स्पेसिफिकेशन्स

सामने आई लीक के अनुसार CC9 एंडरॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 सॉफ्टवेयर पर कार्य करेगा। इसमें 6.39-इंच का फुल-एचडी+एमोलेड डिसप्ले होने की बात सामने आई है। वहीं, हैंडसेट स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी होगी। इसे भी पढ़ें: शाओमी पेश करने वाला है 5 नए प्रॉडक्ट, जानें स्मार्टफोन के अलावा और क्या होगा लॉन्च

वहीं, फोटोग्राफी के लिए CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। रियर में 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, 16-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

लीक के आधार पर CC9e की स्पेसिफिकेशन

Mi CC9e में 5.97-इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिसप्ले होगा। वहीं, इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 3,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स583 सेंसर व वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। इसके अलााव बाकि की स्पेसिफिकेशन्स Mi CC9 की तरह ही होंगी। इसे भी पढ़ें: शाओमी फैन्स के लिए बुरी खबर, कंपनी ने इस सीरीज को किया डिसकंटिन्यू

यह हो सकती है कीमत

मुकुल शर्मा नाम के टिप्सटर ने CC9 और CC9e की कीमत की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार CC9 के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग 26,000 रुपए) होगी, वहीं, 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (लगभग 28,200 रुपए) होगी। इसके अलावा फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,099 युआन (लगभग 31,000 रुपए) होगी।

वहीं, दूसरी ओर CC9e के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,599 युआन (लगभग 16,000 रुपए) होगा। इसके अलावा इस फोन के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 1,899 युआन (लगभग 19,200 रुपए) और 2,199 युआन (लगभग 22,200 रुपए) में आएगा।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here