लॉन्च से पहले ही जानें Xiaomi Mi CC9 और Mi CC9e की पूरी स्पे​सिफिकेशन्स, वेबसाइट पर हो गए है लिस्ट

Join Us icon

Xiaomi आने वाली 2 जुलाई को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी दिन कंपनी अपनी ​नई ‘CC सीरीज़’ सीरीज़ को दुनिया के सामने लाएगी। इस सीरीज़ के तहत Mi CC9 और Mi CC9e स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी थी वहीं आज कंपनी के सीईओ ली जून ने यह भी बता दिया है कि इस सीरीज़ में 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाला CC9 Meitu कस्टम एडिशन भी लॉन्च किया जाएगा। तमाम लीक्स के बीच Xiaomi Mi CC को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी अपडेट ​कर दिया गया है जिससे लॉन्च से पहले ही सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर Mi CC सीरीज़ के दो स्मार्टफोंस को लिस्ट किया गया है जिनका मॉडल नंबर M1904F3BT और M1906F9SC है। माना जा रहा है कि M1904F3BT जहां Mi CC9 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर है वहीं Mi CC9e स्मार्टफोन को M1906F9SC मॉडल नंबर के साथ बाजार में उतारा जाएगा। टेना की लिस्टिंग में इन दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।

Xiaomi Mi CC9

M1904F3BT मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन यानि Mi CC9 को टेना पर 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की एमोलेड डिसप्ले से लैस बताया गया है जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा। इस फोन में एंडरॉयड 9 पाई दिया जाएगा जो टेना के अनुसार 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के नए चिपसेट में से एक स्नैपड्रैगन 730 पर रन करेगा।

Xiaomi Mi CC 9 CC9e M1904F3BT M1906F9SC tenaa listing specifications

टेना के अनुसार Mi CC9 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इन वेरिएंट्स में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मैमोरी, 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक फोटोग्राफी के लिए Mi CC9 में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा और सेल्फी के लिए यह फोन 32-मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,940एमएएच की बैटरी बताई गई है।

Xiaomi Mi CC9e

M1906F9SC मॉडल नंबर वाले Mi CC9e स्मार्टफोन के लिए टेना पर बताया गया है कि कंपनी इस फोन को 6.088-इंच की डिसप्ले पर पेश कर सकती है। लिस्टिंग में फोन के वेरिएंट्स और प्रोसेसर की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन बताया गया है कि यह मॉडल भी एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित मीयूआई 10 पर पेश किया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए Mi CC9e में भी 3,940एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।

Xiaomi Mi CC 9 CC9e M1904F3BT M1906F9SC tenaa listing specifications

गौरतलब है कि Xiaomi Mi CC9e के रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स की जानकारी कल ही एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी Mi CC9e को चार वेरिएंट्स के साथ चीन में लॉन्च करेगी। इस वेरिएंट्स में 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज, 6जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम + 128जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल होगी। यह भी पढ़ें : 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा Xiaomi CC9 Meitu कस्टम एडिशन, कंपनी ने किया कंफर्म

कलर वेरिएंट्स की बात करें तो लीक के अनुसार Mi CC9e को सफेद, ब्लू प्लेनेट और नाईट प्राइस शेड में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Mi CC9 को ब्लैक, रेड, ब्लू, पिंक, व्हाईट, ग्रीन, पर्पल और ग्रे कलर में बाजार में उतारा जा सकता है। टेना लिस्टिंग में Xiaomi Mi CC9 और Mi CC9e की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है लेकिन फिर भी जब तक कंपनी इन स्मार्टफोंस को लॉन्च नहीं कर देती तब तक सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here