स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ मार्च 2017 में लॉन्च हो सकता है शाओमी एमआई6

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/xiaomi.jpg

शाओमी ने इस साल मी5 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं कंपनी अब इसके नए संस्करण की भी तैयारी कर चुकी है। खबर है कि शाओमी मी6 स्मार्टफोन को अगले साल मार्च में प्रदर्शित किया जा कसता है। इस समय सैमसंग के फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस8 के आने की भी चर्चा है।

आईसप्लाई एनालेसिस के अनुसार अगले साल मार्च में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी एमआई6 को बाजार में उतार सकती है जो ​स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है, ले​किन ऐसा होता है तो मी6 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 पर कार्य करेगा।

शाओमी मेरी की फोटो और स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जानें कैसा होगा यह डिवाइस

आईसप्लाई एनालेसिस के कर्मचारी द्वारा वेईबो पर इस खबर का अंदाजा दिये जाने के बाद शाओमी की ओर से अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है लेकिन तथ्यों पर गौर करें तो इस साल अप्रैल में ही शाओमी ने एमआई 5 को बाजार में पेश किया था, जिससे आने वाले मार्च-अप्रैल में एमआई6 के आने की उम्मीद की जा सकती है।

वहीं हाल में शाओमी के एक और फोन मी मेरी के बारे में कई खबरें आ रही हैं। खबर है कि इस फोन को मी 5एसी नाम से कंपनी लॉन्च कर सकती है। अगले माह 15 दिसंबर को कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है।