लग्जरी डिजाइन के साथ आया Xiaomi Mix Flip 2 डायमंड एडिशन, जानें खूबियां और प्राइस

Join Us icon

Xiaomi ने जून में फ्लिप स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए Xiaomi Mix Flip 2 लॉन्च किया था। यह दुनिया का पहला ऐसा फ्लिप फोन बना था जिसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। वहीं, अब चीन के Qixi Festival से ठीक पहले कंपनी ने इस लाइनअप में नया प्रीमियम वैरियंट Xiaomi Mix Flip 2 Diamond Limited Edition लॉन्च किया है। यह नया एडिशन न सिर्फ पावरफुल स्पेसिफिकेशंस बल्कि लग्जरी डिजाइन और एक्सक्लूसिव पैकेजिंग की वजह से ग्राहकों को शानदार लग सकता है। जबकि यह पहले वाइट, पर्पल, ग्रीन और गोल्ड जैसे चार कलर्स में पेश हुआ था। आइए, आगे आपको खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi Mix Flip 2 Diamond Limited Edition को 6,999 युआन यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 81,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके लिए ग्राहकों को 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वैरियंट ही मिलेगा। कलर्स के मामले में यह फोन Cherry Red और Glacier White में सेल होगा। इसके डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत मिडल फ्रेम है, जिसमें NGTC सर्टिफाइड लैब-ग्रोवन डायमंड लगाया गया है। यह डायमंड Cupid कट डिजाइन में है जो इसे पारंपरिक फ्लिप फोन से काफी अलग और प्रीमियम दर्शाया रहा है। डिवाइस के बैक पैनल पर क्रोकोडाइल-टेक्सचर्ड Kona लेदर और मेटल Xiaomi ब्रांडिंग दी गई है। यही नहीं पैकेजिंग भी खास है जिसमें कस्टमाइज्ड गिफ्ट बॉक्स, रोटेटिंग प्रोटेक्टिव केस, अलग-अलग लंबाई की पर्ल चेन और टेक्सचर्ड स्टोरेज पाउच दिए जा रहें हैं।

खूबियों की बात करें तो नया यह लिमिटेड एडिशन पूर्व में आए Mix Flip 2 जैसा ही है। इसमें यूजर्स को 6.86-इंच का इनर AMOLED डिस्प्ले और 4.01-इंच का आउटर डिस्प्ले मिलता है। दोनों स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन, 460 PPI, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट देती हैं। परफॉरमेंस के लिए डिवाइस में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। जो फिलहाल दुनिया का सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर माना जाता है। इसके साथ 5165mAh बैटरी है, इसे चार्ज करने के लिए 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। कैमरे के मामले में भी यह फोन शानदार है क्योंकि इसमें 50MP Leica मेन सेंसर, 50MP Leica अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यदि विकल्प की बात करें तो Xiaomi Mix Flip 2 या Diamond Limited Edition, Samsung Galaxy Z Flip 7, Huawei Pocket 2 और Motorola Razr 60 Ultra जैसे फोल्डेबल मोबाइल्स से मुकाबला कर सकता है। इनमें से Galaxy Z Flip 7 प्रीमियम डिजाइन और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर वाला है। वहीं, Huawei और Oppo के फ्लिप फोंस भी डिजाइन और कैमरा के मामले में शानदार लग सकते हैं लेकिन चिपसेट शाओमी जितना दमदार नहीं है इसलिए Mix Flip 2 फिलहाल चीन के ग्राहकों को लुभा सकता है। यह नया एडिशन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो स्मार्टफोन को सिर्फ गैजेट नहीं बल्कि लक्जरी आइटम के तौर पर उपयोग करना पसंद करते हैं और कुछ यूनिक लेने में नहीं हिचकिचते हैं। यदि आप भी ऐसा डिवाइस ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

बताते चलें कि फिलहाल Xiaomi Mix Flip 2 Diamond Limited Edition स्मार्टफोन सिर्फ चीन में आया है। कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। यदि इसे लेकर कोई अपडेट आएगा तो हम आपको इसकी जानकारी देंगे। हमारे साथ बनें रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here