इसी महीने आएगा Xiaomi Mix Flip 2 स्मार्टफोन, ब्रांड ने टीजर में किया कंफर्म

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi Mix Flip 2 और Pad 7S Pro 12.5 जून 2025 में ही आएंगे।
  • दोनों डिवाइसेज के लिए प्री-अपॉइंटमेंट ब्रांड की वेबसाइट पर शुरू हो गया है।
  • Xiaomi Mix Flip 2 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi ने अपने नए डिवाइसेज को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। ब्रांड ने आज आधिकारिक रूप से चीन में Pad 7S Pro 12.5 टैबलेट के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi Mix Flip 2 भी इसी महीने चीन में लॉन्च होगा। दोनों के लिए प्री-अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। आइए, आगे आपको इनके टीजर और संभावित फीचर्स के बारे में डिटेल्स देते हैं।

Xiaomi Mix Flip 2 इसी महीने लेगा एंट्री

  • बता दें कि जुलाई 2024 में चीन में लॉन्च हुए Xiaomi Mix Flip से पहले ही अगला फ्लैगशिप फ्लिप फोन Xiaomi Mix Flip 2 स्मार्टफोन आने वाला है।
  • आप नीचे दी गई टीजर इमेज में देख सकते हैं कि इसे इसी महीने लाने की बात कंफर्म की गई है। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन यह कुछ ही दिनों में आ सकती है।
  • ब्रांड Leica के साथ मिलकर नया फ्लिप मोबाइल डेवलप कर रहा है।
  • कयास लगाए जा रहे हैं कि Mix Flip 2 और ब्रांड का आगामी Pad 7S Pro 12.5 टैब को एक ही लॉन्च इवेंट में पेश किया जाएगा।

Xiaomi Mix Flip 2 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • Xiaomi Mix Flip 2 को दो महीने पहले चीन की 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी से प्रमाणित किया गया था, जिससे सामने आया कि यह स्मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
  • डिवाइस को EEC सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही यूरोपीय और ग्लोबल मार्केट्स में भी आ सकता है।
  • बताया जा रहा है कि पहले के मॉडल के मुकाबले इस बार Mix Flip 2 में कई अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार Xiaomi Mix Flip 2 में 5600mAh से 5700mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
  • सामने आया है कि नया आगामी फोन पतला और हल्का फॉर्म फैक्टर रख सकता है।
  • Xiaomi Mix Flip 2 डिवाइस में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite फ्लैगशिप चिपसेट लगाया जा सकता है।

Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 डिटेल्स (संभावित)

Xiaomi का Pad 7S Pro 12.5 भी इसी महीने के अंत में लॉन्च होने जा रहा है। यह टैबलेट कंपनी के इन-हाउस डेवलप किए गए XRING O1 चिपसेट के साथ आएगा, जो परफॉर्मेंस और AI-फीचर्स को बेहतर बनाने का दावा करता है।

हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगर Xiaomi Mix Flip 2 और Xiaomi Pad 7S Pro 12.5 साथ आएंगे व इसी महीने के अंत तक पेश होंगे तो इनकी लॉन्च डेट जल्द ही सामने आ सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here