Xiaomi Redmi Go अब हुआ और भी ताकतवर, कंपनी ने लॉन्च किया नया वेरिएंट

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने इस साल की शुरुआत में अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन यानी कि Redmi Go को लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 4,499 रुपए थी। वहीं, अब कंपनी ने इस डिवाइस के एक नए स्टोरेज वेरिएंट को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। नया स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया के साथ ही मी.कॉम और मी स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है।
कीमत
शाओमी Redmi Go के 1जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,799 रुपए रखी है। इस कीमत के बाद भी यह डिवाइस कंपनी का सबसे सस्ता फोन ही है। हैंडसेट एंडरॉयड ओरियो (गो एडिशन) ओएस पर काम करता है। फोन में इंटरनल स्टोरेज को छोड़कर बाकि की सभी स्पेसिफिकेशन्स पुराने Redmi Go जैसी हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi K20 Pro की कीमत हुई लीक, तीन वेरिएंट्स में होगा लॉन्च, जानें क्या है प्राइज़
एंडरॉयड गो
शाओमी Redmi Go की सबसे बड़ी खासियत इस फोन का एंडरॉयड गो वर्ज़न पर लॉन्च होना है। इस फोन में गूगल ऐप्लीकेशन्स का लाइट वर्ज़न उपलब्ध रहेगा। इस ऐप्स में मैप्स गो, यूट्यूब गो, जीमेल गो, क्रोम गो के साथ ही गूगल गो और गूगल असिस्टेंट गो भी शामिल रहेगा। गो वर्ज़न होने के चलते ये ऐप्स फोन की इंटरनल मैमोरी में बेहद ही कम स्पेस घेरेगी और इंटरनेट पर रन करने के दौरान डाटा की खपत को भी कम करेगी। इसके साथ ही एंडरॉयड गो ऐप्स फोन की बैटरी को भी लंबा चलने में मदद करती है। एंडरॉयड गो होने के चलते शाओमी के इस फोन को आने वाले एंडरॉयड की नई अपडेट भी इस फोन को अन्यों से पहले मिल जाएगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 7A इन शानदार फीचर्स के साथ हुआ पेश, जानें क्या है दाम
Zyada apps, zyada entertainment, zyada masti.#RedmiGo ab (1GB + 16GB) ke zyada space waale variant ke saath.
Sirf ₹4,799 mein.#AapkiNayiDuniya ab aur badi. Get yours from https://t.co/cwYEXdVQIo, Mi Home, @Flipkart. pic.twitter.com/HHfBlHumbk— Redmi India (@RedmiIndia) May 27, 2019
Redmi Go स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी रेडमी गो को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। फोन में 5.0-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। इस फोन को एंडरॉयड ओरियो के गो एडिशन पर पेश गया है जो जल्द ही एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट हो जाएगा। रेडमी गो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।
Redmi Go 1जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। फोन के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रेडमी गो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इंडियन स्माटफोन यूजर के लिए यह खास बात कही जा सकती है रेडमी गो 20 से अधिक भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं को समझ भी सकेगा और उसी भाषा में काम भी कर सकेगा। ब्लूटूथ, वाईफाई, आई ब्लास्ट जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए रेडमी गो में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।