
Xiaomi जल्द ही भारत में Redmi Note 10 सीरीज का नया मैंबर Redmi Note 10s स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Redmi Note 10s स्मार्टफोन शाओमी की Note 10 सीरीज का चौथा फोन होगा। इससे पहले कंपनी Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। Redmi Note 10s स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी टिपस्टर अभिषेक यादव ने शेयर की है। अभिषेक ने ट्वीट कर बताया है कि शाओमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को NBTC का सर्टिफिकेशन मिल चुका है।
Redmi Note 10s receives NBTC certification & Indian?? variant of Redmi Note 10s appears on Bluetooth certification.
Redmi Note 10s is basically Redmi Note 10 with Helio G95.#RedmiNote10s pic.twitter.com/VBTzMfA7LU— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) April 9, 2021
अपने ट्वीट में अभिषेक कहते हैं कि NBTC स्मार्टफोन की लिस्टिंग में शाओमी का अपकमिंग Redmi Note 10s स्मार्टफोन मॉडल नंबर M2101K7BI के साथ लिस्ट किया गया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन इसी मॉडल नंबर के साथ ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट हुआ था। इससे पहले मार्च महीने में शाओमी का यह स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन्स पर स्पॉट किया गया था। यह भी पढ़ें : Xiaomi की भारत में बड़ा धमाका करने की तैयारी, Mi 11 Lite स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
अपकमिंग Redmi Note 10s स्मार्टफोन पहले लॉन्च किए Redmi Note 10 जैसा ही होगा। इस फोन में मुख्य रूप से कंपनी दो बदलाव हो सकते हैं। Redmi Note 10s स्मार्टफोन को MediaTek Helio G95 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले शाओमी ने Redmi Note 10 स्मार्टफोन को Snapdragon 678 SoC के साथ पेश किया गया था। इसके साथ ही दूसरा बदलाव कैमरा पर होगा। Redmi Note 10s स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमेरी कैमरा दिया जा सकता है। इससे पहले Note 10 में शाओमी ने 48MP कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9 Pro खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग तो सावधान, यूजर्स को आ रही है ये बड़ी प्रॉब्लम
Redmi Note 10s स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 10s स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। शाओमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन 8GB की RAM और 128GB स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा किया जा सकता है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 10s स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें मेन कैमरा 64MP मेगापिक्सल के साथ 8MP वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Redmi Note 10s स्मार्टफोन MIUI 12.5+ के साथ आने वाला शाओमी का पहला फोन होगा।
क्या Redmi Note 10s होगा 5G?
शाओमी का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 10s बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है, जो मीडियाटेक के Helio G95 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। ऐसे में शाओमी का यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करेगा यह मुश्किल लगता है।


















