बेहद सस्ते मिल रहे Redmi और Mi के स्मार्ट टीवी, शुरू हुई Xiaomi की Sale Out स्कीम

Xiaomi की Sale Out स्कीम शुरू हो गई है। सेल के दौरान redmi और mi के टीवी पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Join Us icon

Xiaomi की सेल आउट (Sale Out) स्कीम शुरू हो गई है। शाओमी के इस स्कीम के साथ Redmi और Mi के स्मार्ट टीवी सस्ते में ख़रीदे जा सकते हैं। शाओमी की यह सेल 14 दिसंबर से 19 दिसंबर यानी 6 दिनों तक चलेगी। Xiaomi के इस ऑफ़र के साथ स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट मिलता है। यहां हम आपको Redmi और Mi के स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Redmi और Mi के स्मार्ट टीवी : ऑफर्स

Xiaomi की सेल आउट स्कीम के दौरान कंपनी के स्मार्ट टीवी पर जमकर डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको टीवी पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में बता रहे हैं।

xiaomi-tv-offers

Redmi 32

Redmi 32 इंच स्मार्ट टीवी पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। रेडमी के इस टीवी की MRP 13,999 रुपये है, जो डिस्काउंट के बाद 12,499 रुपये की कीमत में ख़रीदा जा सकता है।

Mi 32 5A

Mi 32 5A स्मार्ट टीवी पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। शाओमी के इस टीवी की एमआरपी 13,999 रुपये हैं। डिस्काउंट के साथ इस टीवी को मात्र 13599 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

Mi 40 5A

Mi 40 5A स्मार्ट टीवी को 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। टीवी की एमआरपी 21,999 रुपये है, जिसे डिस्काउंट के बाद 20,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीद सकते हैं।

Xiaomi Mi TV 4A 40 Horizon Edition

Redmi 43

Redmi 43 स्मार्ट टीवी पर शाओमी की सेल आउट स्कीम के दौरान 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। टीवी की एमआरपी 23,999 रुपये है, जिसे डिस्काउंट के साथ 21,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीद सकते हैं।

Mi 43 5x

Mi 43 5x स्मार्ट टीवी पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Mi के 43 इंच टीवी की एमआरपी 31,999 रुपये है, जिसे 30,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

Redmi 50

Redmi 50 स्मार्ट टीवी का साइज़ 50 इंच है, जिस पर 1000 रुपये का डिस्काउंट है। इस टीवी की एमआरपी 32,999 रुपये है। सेल के दौरान इस टीवी को 31,999 रुपये का है।

redmi-tv-x-2022-2

Xiaomi X50

Xiaomi X50 स्मार्ट टीवी पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। शाओमी के इस टीवी की क़ीमत 34,999 रुपये है। इस डिस्काउंट के साथ 32,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीद सकते हैं। यह भी पढ़ें : 

Xiaomi X43

Xiaomi X43 स्मार्ट टीवी पर सेल आउट स्कीम के दौरान 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस टीवी की क़ीमत 28,999 रुपये है, जिसे सेल के दौरान 27,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here