
Yamaha Electric Scooter: Yamaha E01 नाम की बैटरी वाली स्कूटी को कंपनी की ओर से दुनिया के कई हिस्सों में ऑफिशियल तौर पर पेश किया जा चुका है, जिसमें जापान भी शामिल है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आने वाले महीनों में यूरोप, ताइवान, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया और भारत जैसे कई अन्य बाजारों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, अभी इंडियन मार्केट में इस यामाहा इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी जल्द ही Yamaha E01 के साथ ही Yamaha Neo Electric Scooter को इंडिया में लॉन्च कर सकती है। इसी को देखते हुए हम आगे आपको Yamaha E01 Electric Scooter India Launch, Price, Range, Speed और Specification की अपेक्षित जानकारी दे रहे हैं।
Yamaha E01 price in India
Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है, हालांकि अभी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में लोगों के बीच काफी उत्साह है कि इसकी लॉन्च प्राइस क्या हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस बैटरी वाली स्कूटी को इंडिया में 1.15 लाख रुपये के आस-पास पेश किया जा सकता है। हालांकि, यह सिर्फ लीक रिपोर्ट्स के आधार पर है। इसलिए लॉन्च के समय प्राइस में अंतर देखा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: गजब का काम! इस शख्स ने घर पर ही बना डाली एक पहिये वाली Electric Motorcycle, देखें दिलचस्प वीडियो
Yamaha E01 images
Yamaha E01 features
यामाहा E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज के कई पहलुओं के बारे में अभी भी खुलासा होना बाकि है। इसकी बैटरी के बारे कई बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस Yamaha E01 की बैटरी Yamaha Nmax के लेआउट से मिलती-जुलती होगी और समान आकार और सीटिंग की नकल भी करेगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी 4.9kWh क्षमता और लिथियम-आयन बैटरी के साथ एक बहुत शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है। यह मोटर यूजर को 5,000 आरपीएम की दर से 8.1 किलोवाट की डिलीवरी और 1,950 बजे 30.2 एनएम का टार्क प्रदान करेगी।
Yamaha E01 specifications
Yamaha E01 उन स्कूटरों में से एक है जो फंकी और स्पोर्टी स्टाइल के साथ आते हैं। इसकी मैक्सी-स्टाइल और शानदार सीट इसके शानदार लुक प्रदान करती हैं।इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटे तक होगी। Yamaha E01 ई-स्कूटर में ईको, नॉर्मल और पावर नाम के तीन ड्राइविंग मोड के साथ-साथ रिवर्स मोड मिलता है। इसके अलावा इस ई-स्कूटर से जुड़ी जो रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें तीन चार्जिंग ऑप्शन मिलते हैं। डोमेस्टिक पर्पज से नॉर्मल चार्जर मिलेगा, जो वॉल पर फिक्स किया जा सकेगा। ये एक फास्ट चार्जर होगा। इससे स्कूटर एक घंटे में 80% तक चार्ज हो जाएगा। वहीं, इसके साथ एक पोर्टेबल चार्ज दिया जाएगा, जो 110 से 240 वोल्ट की सप्लाई पर स्कूटर को करीब 14 घंटे में फुल चार्ज कर देगा। इसके अलावा Yamaha E01 में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कीलेस स्टार्ट फीचर भी दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! 85km रेंज वाली सस्ती बैटरी वाली स्कूटी अब Flipkart से खरीदें, जानें प्राइस
Yamaha E01 colours
Yamaha E01 के आने वाले कलर ऑप्शन को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन, ग्लोबल मार्केट में आए इस बैटरी वाली स्कूटी को क्लासिक सिल्वर शेड में देखा गया था। हालांकि, इंडिया में इस ई-स्कूटर को और भी कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।



















