
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ोपो ने अपनी कलर सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन जोड़ते हुए कलर एक्स 5.5 लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से यह फोन बजट रेंज में उतारा गया है जो आगामी 20 अप्रैल से आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों माध्यमों से 11,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
शाओमी लॉन्च करेगा 6जीबी रैम वाला रेडमी प्रो2
ज़ोपो कलर एक्स 5.5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो अपने नाम के अनुरूप ही 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया है। फोन की स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।
यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर कार्य करता है तथा माली-टी720 जीपीयू से लैस है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
4000एमएच बैटरी वाले मोटो सी प्लस की जानकारी लीक
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के दोनों ही कैमरे एलईडी फ्लैश से लैस है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 4जी एलटीई, वाईफाई जैसे फीचर्स के साथ ही पावर बैक के लिए 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन चारकोल ब्लैक, रॉयल गोल्ड, आर्केड गोल्ड और स्पेस ग्रे ह्यू रंग में सेल के लिए उपलब्ध होगा।






















