कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट के अलावा ये 10 शानदार कार्य करेगा आपका फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/05/SmartPhone.jpg

एक एंडरॉयड फोन की खरीदारी आप करते हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी लेते हैं। आपकी कोशिश यही होती है कि सबसे बेस्ट फोन लिया जाए जो फास्ट भी हो और स्मार्ट भी। परंतु आप उस फोन का उपयोग कितना करते हैं। कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट सर्फिंग यही न इससे ज्यादा तो नहीं। बहुत हुआ तो वीडियो देख लिया या फिर थोड़ा गेम खेल लिया। पंरतु आपको बता दूं कि आपका फोन सिर्फ इतने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि फोन से कई ऐसे काम किए जा सकते हैं जिसके लिए आप पहले बहुत पैसे खर्च कर भी देते थे। तो चलिए बताते हैं कॉलिंग, मैसे​जिंग, इंटरनेट और गेमिंग के अलावा कौन से 10 दूसरे काम करने में सक्षम है आपका फोन।

1. डिजिटल फोटो एल्बम
आज डिजिटल फोटो के लिए डि​जिटल फोटो एल्बम आ रहें हैं जिनकी कीमत लगभग 5,000 रुपये से शुरू है। ऐसे में परंतु आप चाहें तो अपने फोन को ही डिजिटल फोटो एल्बम बना सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में फोटो स्लाइड और डिजिटल फोटो स्लाइड शो जैसे एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा।

अपने विंडोज कंप्यूटर में चला सकते हैं एंडरॉयड जानें तरीका

2. वाईफाई हॉट-स्पॉट
आज सबसे ज्यादा इंटरनेट का उपयोग मोबाइल से होता है। 4जी नेटवर्क के आने से इसमें और ज्यादा तेजी आई है लेकिन आपको बता दूं कि आप न सिर्फ अपने फोन में इंटरनेट चला सकते हैं बल्कि अपने फोन से ही दूसरों को इंटरनेट दे सकते हैं। फोन की सेटिंग में पोर्टेबल हॉटस्पॉट में जाकर उसे आॅन कर देना है। इसके साथ ही आपके फोन का वाईफाई हॉटस्पॉट आॅन हो जाएगा।

3. सिक्योरिटी कैमरा
आप अपने फोन का उपयोग सिक्योरिटी कैमरे के रूप में भी कर सकते हैं। आपका फोन आपके घर की रखवाली करेगा और जैसे ही कोई घर में दाखिल होता है अलार्म बजना शुरू हो जाएगा। इसके लिए आप अपने फोन में साइलेंट आई ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप बेहद ही उपयोगी है।

आपके फोन में है कोई भी समस्या तो ऐसे कर सकते हैं पता


4. एक्सटर्नल स्टोरेज

आपके पास फोन हो तो फिर पेन ड्राइव या किसी एक्सट्रर्नल ड्राइव की आवश्यकता नहीं है। बल्कि इसका उपयोग ही डाटा सेव के लिए कर सकते हैं। आपके पास मैमोरी कार्ड नहीं भी है तो आप एक्सटरनल ड्राइव के रूप में इसका उपयोग कर सकते हैं। आप डेस्कटॉप से फोन में फाइल, फोटो और फोल्डर कॉपी कर सकते हैं और फोन से डेस्कटॉप पर कॉपी पेस्ट कर सकते हैं। एंडरॉयड के अलावा अन्य आॅपरेटिंग में ये सेवा इतनी आसान नहीं है।

5. नोटपैड
फोन के होते आपको नोटपैड लेकर चलने की जरूरत नहीं है। बस आप अपपने फोन में गूगल कीप या एवरनोट जैसे एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और सभी नोट को डिजिटली सेव करें। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यहां बनाए गए नोट को आप कहीं भी खोल सकते हैं।

आपका एंडरॉयड फोन कर सकता है ये 5 अनोखे काम

6. डॉक्यूमेंट स्कैनर
अक्सर आपको कुछ न कुछ डॉक्यूमेंट स्कैन करने की आवश्कता होती है। शॉप पर डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए आपसे अच्छी खासी रकम वसूली जाती है। परंतु यह काम आपका स्मार्टफोन चंद सेकेंड में मुफ्त में कर सकता है। इसके लिए आप अपने फोन में सीएम स्कैनर डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप बहुत ही शानदार है।

7. पीडीएफ रीडर और पीडीएफ कनवर्टर
पीसी पर किसी भी पीडीएफ डॉक्यूमेंट को पढ़ने के लिए आपको पीडीएफ रीडर डाउनलोड करना होता है। वहीं पीडीएफ में सेव करने के लिए अलग से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होता है। यह काम आप मोबाइल में और भी आसानी से कर सकते हैं। एंडरॉयड फोन के लिए आप पीडीएफ रीडर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह काफी छोटा ऐप है। वहीं डॉक्यूमेंट को पीडीएफ में सेव करने के लिए आपको अलग से कुछ करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि मेंन्यू में जाकर शेयर का आॅप्शन चुनना है और वहां से प्रिंट का विकल्प देखना है। इस पर क्लिक करते ही सेव पीडीएफ का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही कोई भी डॉक्यूमेंट पीडीएफ में सेव हो जाएगा।

8. फिटनेस ट्रैकर
आपका फोन न सिर्फ आपके लिए जरूरी कार्य करेगा बल्कि आपके सेहत का भी ख्याल रखेगा। फोन को उपयोग आप फिटनेस ट्रैकर के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए अपने एंडरॉयड फोन में गूगल फिट, कैलोरी काउंटर और इंडोमोंडो जैसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

9. बार कोड स्कैनर
आप कुछ खरीदने जाते हैं तो डब्बे पर आपने बार कोड देखा होगा। परंतु आपने कभी सोचा है उसका क्या काम है। आापको बता दूं कि बार कोड को स्कैन करते ही आपके फोन पर पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। आप अपने फोन में बार कोड स्कैनर और क्यूआर बार कोड स्कैनर जैसे ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

10. फोन को बनाएं माउस
आप अपने फोन का उपयोग कंप्यूटर पर माउस के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए फोन में रिमोट माउस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने के बाद आपको पीसी ब्लूटूथ से फोन को कनेक्ट करना है और इसके साथ ही फोन माउस के रूप में कार्य करने लगेगा।