
मोटोरोल ने कल टेक मार्केट में तीन नए फोन पेश किए हैं। इनमें Moto X30 Pro, Moto Razr 2022 और Moto S30 Pro शामिल है। ये तीनों मोटो स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में आए हैं जिन्होंने फिलहाल चीन में एंट्री ली है। मोटो रेज़र 2022 Samsung Galaxy Z Flip 4 5G के सामने चुनौती पेश करता है। वहीं मोटो एस30 प्रो बेहद जल्द ग्लोबल मार्केट में Moto Edge 30 Fusion नाम के साथ लाया जा सकता है। आगे Moto S30 Pro के प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स दी गई है।
Moto S30 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला मोटो एस30 प्रो स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो कर्व्ड है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है।
Moto S30 Pro को एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है जो माययूएक्स आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888प्लस चिपसेट पर रन करता है। मोटोरोला ने अपने मोबाइल फोन को वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम से लैस कर बाजार में उतारा है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ सस्ता 50MP कैमरे वाला 5G Mobile, Jio यूजर्स को होगा 5000 रुपये का तगड़ा फायदा
फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Moto S30 Pro 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह मोबाइल इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए 4,400एमएएच बैटरी दी गई है जो 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।
Moto S30 Pro का प्राइस
मोटो एस30 प्रो तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस मॉडल में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस CNY 2,199 यानी 26,000 रुपये के करीब है। इसी तरह 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला दूसरा वेरिएंट CNY 2,699 तकरीबन 31,900 रुपये तथा सबसे बड़ा 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,899 तकरीबन 34,100 रुपये में लॉन्च हुआ है। नए मोटोरोला फोन ने Black और Blue कलर में एंट्री ली है।























