12GB RAM और सबसे ताकतवर Qualcomm चिपसेट के साथ 26 अप्रैल को लॉन्च होगा धांसू POCO F4 GT

Join Us icon

POCO कंपनी आने वाली 26 अप्रैल को टेक मंच अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। यह नया मोबाइल फोन POCO F4 GT नाम के साथ मार्केट में लॉन्च होगा जो सबसे पहले पोको होम मार्केट चीन में एंट्री लेगा। यह पोको फोन 26 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर ऑफिशियल किया जाएगा तथा POCO F4 GT लॉन्च ईवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है। पोको एफ4 जीबी फिलहाल सिर्फ चाइना में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

POCO F4 GT

पोको एफ4 जीटी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह पोको फोन 6.67 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लीक्स के अनुसार इस फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। उम्मीद है कि फोन में पंच-होल स्क्रीन ही दी जाएगी जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड रहेगी।

12 gb ram phone poco f4 gt to launch on 26 april know specs

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार POCO F4 GT स्मार्टफोन एंडरॉयड 12 पर लॉन्च होगा और मी​यूआई 13 के साथ मिलकर काम करेगा। POCO F4 GT को 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोेरेज दी जा सकती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस पोको मोबाइल में क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : 4GB RAM और Snapdragon 480 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ नया Redmi Note 10T स्मार्टफोन

POCO F4 GT को लेकर बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको एफ4 जीटी को 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

12 gb ram phone poco f4 gt to launch on 26 april know specs

पोको एफ4 जीटी को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फोन 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 4,700एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है। बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी को देखते हुए कहा जा सकता है कि POCO F4 GT स्मार्टफोन सिर्फ आधे घंटे में ही फुल चार्ज होने की क्षमता रखता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here