15 साल के बच्चे का कमाल, पुरानी Royal Enfield को बना डाला E-Bike, अब सिंगल चार्ज में चलती है 100km

Join Us icon

दिल्ली में एक 15 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर खुद से एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाने में कामयाबी हासिल की है। युवक ने ई-बाइक बनाने के लिए रॉयल एनफील्ड के स्क्रैप का इस्तेमाल किया। दिल्ली के सुभाष नगर स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय के छात्र राजन ने रॉयल एनफील्ड बाइक को ई-बाइक में बदलने के लिए करीब 45,000 रुपए खर्च किए और युवक का दावा है कि इस बाइक को एक बार चार्ज करने पर यह 100 किलोमीटर तक चल सकती है।

कोविड -19 महामारी को देखते हुए शहर में लगा गए लॉकडाउन के दौरान राजन ने सबसे पहले ई-साइकिल बनाई थी, जिसमें वह सफलता रहा। इसके बाद छात्र ने ई-बाइक बनाने की कोशिश की लेकिन, पिता ने रोक दिया। हालांकि, राजन ई-बाइक में अपनी रुचि को दबाने में असमर्थ रहा और उसने अपने पिता से झूठ बोला कि स्कूल ने ई-बाइक बनाने का एक प्रोजेक्ट दिया है। इसे भी पढ़ें: बिना Driving License के इंडिया में चलाएं ये Electric Scooters, नहीं कटेगा चालान

how harmful headphone and earphone

दशरथ शर्मा तथाकथित स्कूल प्रोजेक्ट को लेकर चिंतित थे क्योंकि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं और ज्यादा कमाते नहीं हैं। उसने शुरू में मना कर दिया लेकिन बाद में राजन के जिद करने पर राजी हो गए। इसके बाद दशरथ अपने दोस्तों और सहकर्मियों के पास पैसे के लिए पहुंचे और इस प्रोजेक्ट में अपने बेटे की मदद की। कथित तौर पर राजन ने केवल तीन महीनों में एक ई-बाइक बना दी। इसे भी पढ़ें: ये होगी इंडिया की सबसे फास्ट Electric Bike, जानें कब दौड़ेगी सड़कों पर

राजन ने दावा किया कि इस ई-बाइक की स्पीड करीब 50 किमी/घंटा है, जो हाइवे पर 80 किमी/घंटा तक जा सकती है। एक लकड़ी का बक्सा लगाया गया है ताकि बाइक चलाते समय बैटरी न गिरे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here