
OnePlus ने आज अपनी होम मार्केट चीन में ‘ऐस’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन OnePlus Ace Pro लॉन्च किया है। OnePlus Ace के बाद यह इस सीरीज़ का दूसरा मोबाइल फोन है। बता दें कि वनप्लस ऐस जहां इंडिया में लॉन्च हुए OnePlus 10R का ही दूसरा वर्ज़न था वहीं लेटेस्ट वनप्लस ऐस प्रो हाल ही में भारत में लॉन्च हुए OnePlus 10T का चाइनीज वर्ज़न बनकर आया है।
OnePlus Ace Pro Price
सबसे पहले वनप्लस ऐस प्रो के प्राइस की ही बात करें तो यह मोबाइल फोन चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 12 जीबी के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं अन्य दोनों वेरिएंट 16 जीबी की पावरफुल रैम सपोर्ट करते हैं जिन्हें 256 जीबी स्टोरेज व 512 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। चाइना में OnePlus Ace Pro black और green कलर में लॉन्च किया गया है।
OnePlus Ace Pro 12GB + 256GB – ¥3,499 (तकरीबन 41,200 रुपये)
OnePlus Ace Pro 16GB + 256GB – ¥3,799 (तकरीबन 44,800 रुपये)
OnePlus Ace Pro 16GB + 512GB – ¥4,299 (तकरीबन 50,700 रुपये)

OnePlus Ace Pro Specs
फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो वनप्लस ऐस प्रो में 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा फोन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह भी पढ़ें: अब नहीं बिकेंगे OPPO और OnePlus के स्मार्टफोंस, इस देश में पूरी तरह बैन हुए ये दोनों चीनी ब्रांड !
OnePlus Ace Pro एंडरॉयड 12 आधारित कलरओएस 12.1 पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट पर काम करता है। यह फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage सपोर्ट करता है। वहीं 3D Liquid cooling 2.0 के साथ 4,800एमएएच बैटरी दी गई है जो 150वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स766 प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 16एमपी सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके अलावा वनप्लस ऐस प्रो में एनएफसी, डुअल बैंड वाईफाई व ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर भी मौजूद है।






















