16 साल के लड़के ने पबजी खेलने से रोकने पर मां को मारी गोली, बहन को धमका 3 दिन तक छिपाया शव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/07/PUBG-Murder.jpg

ऑनलाइन मोबाइल गेम PUBG खेलने से मना करने पर एक 16 साल के एक छात्र ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह घटना लखनऊ की है। हत्या के बाद लड़के ने अपनी मां के शव को तीन दिन तक छुपा कर रखा। इसके साथ ही उसने अपनी छोटी बहन को एक कमरे में बंद कर दिया था। तीन दिन बाद जब शव से बदबू आने लगी तो उसने झूठी कहानी गढ़ी और घटना की जानकारी फ़ोन पर अपने पिता को दी। लड़के के पिता भारतीय सेना में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू तो कुछ ही देर में सच सबके सामने आ गया।

पबजी खेलने का आदी

यह घटना उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई इलाक़े की है। मृतका साधना (40 वर्ष) अपने दो 16 साल के लड़के और 9 साल की लड़की के साथ रहती थी। लड़का पबजी खेलना का आदी था। बताया जा रहा है कि साधना अक्सर उसे ज़्यादा देर तक पबजी खेलने से मना करती थी। इस बात पर वह अपनी से लड़ता रहता था।

पिता की लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

रविवार को भी जब उसे पबजी के लिए टोका तो उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक़ से मां के सिर पर गोली मार दी और अपनी बहन को डरा धमका कर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन तक अपने मां के शव के पास रहा और रूम फ्रेशनर छिड़कता रहा। यह भी पढ़ें : PUBG की लत ने ले ली जान! गुजरात में 17 साल के किशोर ने किया सुसाइड

पुलिस के सामने टिक नहीं पाया झूठ

तीसरे दिन जब बदबू बढ़ने लगी तो उसने अपने पिता को फ़ोन कर झूठी कहानी सुनाई। पिता ने पुलिस को फ़ोन कर इस घटना की जानकारी दी। पुलिस जब घर पर आई तो लड़का अपने झूठ पर ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाया और सारा सच सामने आ गया। पुलिस से नाबालिग आरोपित को अपने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़के के पिता असम में ड्यूटी पर थे जो सूचना मिलने पर लखनऊ के लिए निकल चुके हैं।

News Source – Amar Ujala