
OPPO Reno 9 series लॉन्च हो गई है। लंबे इंतजार के बाद आई नई रेनो 9 सीरीज़ के तहत तीन 5जी फोन लॉन्च हुए हैं जिनके नाम OPPO Reno 9, OPPO Reno 9 Pro और OPPO Reno 9 Pro Plus है। ओपो रेनो 9 5जी फोन के डिटेल्स यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं तथा सीरीज़ के प्रो मॉडल्स ओपो रेनो 9 प्रो और रेनो 9 प्रो+ के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी आगे दी गई है।
OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ Display
ओपो रेनो 9 प्रो और रेनो 9 प्रो प्लस स्मार्टफोन 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। पंच-होल स्टाईल वाली यह फोन कर्व्ड ऐज़ डिजाईन पर बनी है जो 2160 पीडब्ल्यूएम डिमिंग, 950निट्स ब्राइटनेस और 394पीपीआई जैसे फीचर्स से लैस है।
OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ Camera
फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 9 प्रो जहां डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है वहीं ओपो रेनो 9 प्रो+ में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। Reno 9 Pro के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं Reno 9 Pro+ में इन दोनों सेंसर्स के साथ में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का थर्ड लेंस भी दिया गया है। यह दोनों ओपो मोबाइल एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करते हैं।
OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ Processor
ओपो रेनो 9 प्रो में 2.85गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 8100 मैक्स चिपसेट दिया गया है तथा ओपो रेनो 9 प्रो प्लस स्मार्टफोन 2.99गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8प्लस जेन 1 चिपसेट सपोर्ट करता है। ग्राफिक्स के लिए Reno 9 Pro में एड्रेनो 730जीपीयू तथा Reno 9 Pro+ में माली जी610 जीपीयू दिया गया है।
OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ Battery
पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो प्रो स्मार्टफोन में 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं ओपो रेनो प्रो प्लस स्मार्टफोन 4,500एमएएच बैटरी के साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि यह ओपो मोबाइल 10 मिनट में ही 0 से 45 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है तथा 31 मिनट में ही फुल चार्ज होता है।
OPPO Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ Price
OPPO Reno 9 Pro और OPPO Reno 9 Pro+ स्मार्टफोन दोनों ने दो वेरिंएट्स में मार्केट में एंट्री ली है। इनका बेस वेरिएंट 16 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
OPPO Reno 9 Pro 16GB RAM + 256GB Storage = 3499 युआन (तकरीबन 39,900 रुपये)
OPPO Reno 9 Pro 16GB RAM + 512GB Storage = 3799 युआन (तकरीबन 43,400 रुपये)
OPPO Reno 9 Pro+ 16GB RAM + 256GB Storage = 3999 युआन (तकरीबन 45,500 रुपये)
OPPO Reno 9 Pro+ 16GB RAM + 512GB Storage = 4399 युआन (तकरीबन 50,000 रुपये)














