मोदी सरकार का बड़ा कदम! 4 पाकिस्तानी समेत 22 YouTube चैनल, 4 सोशल अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट की ब्लॉक

Join Us icon

Ministry of Information & Broadcasting यानी भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश में फैल रही झूठी खबरों तथा गलत जानकारियों पर लगाम लगाते हुए 22 YouTube Channel को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। यूट्यूब चैनल्स के साथ ही सरकार ने 3 Twitter accounts, 1 Facebook account और 1 news website को भी block कर डाला है। इस बड़ी कार्रवाई की वजह देश के लोगों को गुमराह करने के लिए फैलाई जा रही गलत सूचनाओं तथा फर्जी खबरों को रोकना है। गौरतलब है कि पिछले साल IT Rules 2021 के तहत यूट्यूब न्‍यूज पब्लिशर्स के खिलाफ पहली कार्रवाई हुई थी।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय प्रैस विज्ञिप्ति जारी कर अपने द्वारा उठाए गए इस बड़े कदम की जानकारी है। विभाग की ओर से बताया गया है कि उसने 22 यूट्यूब चैनल, तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया है। ब्लॉक किए गए इन YouTube चैनल्स के सब्सक्राबर की कुल संख्या 260 करोड़ से भी ज्यादा थी। बड़ी बात यह भी है कि इनमें से 18 यूट्यूब चैनल जहां भारतीय थे वहीं 4 यूट्यूब चैनल पाकिस्तान बेस्ड भी थे, जिन्हें भारतीय लोगों द्वारा भी देखा जा रहा था।

18 youtube channel blocked by india govt including Pakistan based account for false fake news

मिनिस्‍ट्री के अनुसार ये प्‍लेटफॉर्म राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों जैसे विषयों पर फर्जी खबरें फैला रहे थे। इनमें अमेरिका, रूस, यूक्रेन, नाटो, परमाणु अटैक और भारत-पाकिस्तान युद्ध की झूठी खबरें भी प्रसारित की गई है। आगे हमनें इन सभी YouTube Channel, Twitter, Facebook account और news website की लिस्ट शेयर की है जिनमें आप सभी के नाम और उनके दर्शकों की गिनती भी देख सकते हैं।

ब्लॉक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट का विवरण
यूट्यूब चैनल
क्रमांकयूट्यूब चैनल नाममीडिया से संबंधित आंकड़े
भारतीय यूट्यूब चैनल
1एआरपी न्यूजसब्सक्राइबर:
कुल दर्शक : 4,40,68,652
2एओपी न्यूजसब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 74,04,673
3एलडीसी न्यूज:सब्सक्राइबर: 4,72,000
कुल दर्शक : 6,46,96,730
4सरकारी बाबूसब्सक्राइबर : 2,44,000
कुल दर्शक : 4,40,14,435
5एसएस जोन हिंदीसब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 5,28,17,274
6स्मार्ट न्यूजसब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 13,07,34,161
7न्यूज23हिंदीसब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 18,72,35,234
8ऑनलाइन खबरसब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 4,16,00,442
9डीपी न्यूजसब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 11,99,224
10पीकेबी न्यूजसब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 2,97,71,721
11किसानतकसब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 36,54,327
12बोराना न्यूजसब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 2,46,53,931
13सरकारी न्यूज अपडेटसब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 2,05,05,161
14भारत मौसमसब्सक्राइबर : 2,95,000
कुल दर्शक : 7,04,14,480
15आरजे जोन 6सब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 12,44,07,625
16एग्जाम रिपोर्टसब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 3,43,72,553
17डिजी गुरुकुलसब्सक्राइबर : अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 10,95,22,595
18दिनभरकीखबरेंसब्सक्राइबर: अनुपलब्ध
कुल दर्शक : 23,69,305
पाकिस्तान स्थित यूट्यूब चैनल
19दुनिया मेरे आगेसब्सक्राइबर: 4,28,000
कुल दर्शक : 11,29,96,047
20गुलाम नबी मदनीकुल दर्शक : 37,90,109
21हकीकत टीवीसब्सक्राइबर: 40,000
कुल दर्शक : 1,46,84,10,797
22हकीकत टीवी2.0सदस्य: 3,03,000
कुल दर्शक : 37,542,059
वेबसाइट
क्रमांकवेबसाइट
1दुनिया मेरे आगे
ट्विटर अकाउंट (सभी पाकिस्तान स्थित)
क्रमांकट्विटर अकाउंटफॉलोअर की सं.
1गुलाम नबी मदनी5,553
2दुनिया मेरे आगे4,063
3हकीकत टीवी323,800
फेसबुक अकाउंट
क्रमांकफेसबुक अकाउंटफॉलोअर्स की सं.
1दुनिया मेरे आगे2,416
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here